फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया

Mon, 02 Nov 2020 11:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Live IPL Score: अबुधाबी में सोमवार रात लीग स्टेज का 55वां मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मजेदार बात यह रही कि छह विकेट से मैच गंवाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर जाती है। टॉस गंवाकर आरसीबी द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में साधा। अगर दिल्ली 17.3 ओवर के पहले हारती तो वह केकेआर से खराब रनरेट के आधार पर अपना सफर खत्म कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 02-Nov-2020

हैदराबाद के हारते ही KKR करेगी क्वालीफाई

10:58 PM, 02-Nov-2020

मुंबई से क्वालीफायर-1 में भिड़ेगी दिल्ली

जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब क्वालीफायर-1 में उसका मुकाबला 5 नवंबर को मुंबई इंडियस से होगा। हार के बावजूद आरसीबी प्ले-ऑफ में पहुंची।
 

10:58 PM, 02-Nov-2020

हारने वाली टीम भी पहुंची प्लेऑफ में

अबुधाबी में सोमवार रात लीग स्टेज के 55वां मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मजेदार बात यह रही कि छह विकेट से मैच गंवाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर जाती है। टॉस गंवाकर आरसीबी द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में साधा। अगर दिल्ली 17.3 ओवर के पहले हारती तो वह केकेआर से खराब रनरेट के आधार पर उसका सफर खत्म हो सकता था।

विज्ञापन
10:53 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली की आसान जीत

19वें की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत के निकले बल्ले से दिल्ली कैपिलट्स ने मैच छह विकेट से अपने नाम किया।
 

10:45 PM, 02-Nov-2020

अब 12 गेंदों में 15 रन चाहिए

18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 138/4 ऋषभ पंत (3) और मार्कस स्टोइनिस (1)

विज्ञापन
10:43 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली और आरसीबी दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

कोलकाता नाइटराइडर्स को अब मंगलवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद के हार की उम्मीद करनी होगी।
 

10:41 PM, 02-Nov-2020

अजिंक्य रहाणे भी आउट

रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में रहाणे ने अपना विकेट फेंका। खुद से बेहाद निराश होंगे। 46 गेंदों में 60 रन की पारी का अंत।
 

10:38 PM, 02-Nov-2020

ओवर से विकेट और छह रन

अब 18 गेंदों में 19 रन चाहिए। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 134/3 अजिंक्य रहाणे (57) और ऋषभ पंत (2)
 

10:36 PM, 02-Nov-2020

श्रेयस अय्यर आउट

नौ गेंद में सात रन बनाकर दिल्ली के कप्तान लौटे। स्पिनर शाहबाज अहमद ने लॉन्ग ऑफ पर खड़े मोहम्मद सिराज के हाथों लपकवाया।

10:32 PM, 02-Nov-2020

अब 24 गेंद में 25 रन चाहिए

चहल के आखिरी ओवर से सात रन। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 128/2 अजिंक्य रहाणे (55) और श्रेयस अय्यर (7)

10:29 PM, 02-Nov-2020

रहाणे की अच्छी पारी। खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन अहम मौके पर यह पारी आई। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 121/2 अजिंक्य रहाणे (50) और श्रेयस अय्यर (5)
 

10:23 PM, 02-Nov-2020

36 गेंद में 38 रन चाहिए

चहल के तीसरे ओवर से छह रन आए। कोई बाउंड्री नहीं। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 115/2 अजिंक्य रहाणे (46) और श्रेयस अय्यर (3)

10:19 PM, 02-Nov-2020

शिखर धवन आउट

41 गेंद में 54 रन बनाकर धवन की पारी का अंत। ओवर से 10 रन भी आए। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 109/2 अजिंक्य रहाणे (42) और श्रेयस अय्यर (1)
 

10:16 PM, 02-Nov-2020

धवन का 40वां आईपीएल अर्धशतक

इस ओवर से 13 रन आए। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौका मारा। अब आठ ओवर में 54 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 99/1 शिखर धवन (53) और अजिंक्य रहाणे (35)
 

10:12 PM, 02-Nov-2020

आरसीबी को हर हाल में विकेट चाहिए

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 86/1 शिखर धवन (45) और अजिंक्य रहाणे (30)

10:08 PM, 02-Nov-2020

10 ओवर का खेल खत्म

वाशिंगटन सुंदर के तीसरे ओवर से बिना किसी बाउंड्री के आठ रन आए। अब अगली 60 गेंदों में 72 रन बनाने हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 81/1 शिखर धवन (41) और अजिंक्य रहाणे (29)
 

10:04 PM, 02-Nov-2020

धवन के सीजन में 500 रन पूरे

नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 73/1 शिखर धवन (35) और अजिंक्य रहाणे (27)
 

10:00 PM, 02-Nov-2020

आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 66/1 शिखर धवन (30) और अजिंक्य रहाणे (25)

09:56 PM, 02-Nov-2020

चहल के पहले ओवर से नौ रन आए

सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 62/1 शिखर धवन (27) और अजिंक्य रहाणे (24)
 

09:51 PM, 02-Nov-2020

सिर्फ इन हालातों में क्वालीफाई कर पाएगी KKR

09:49 PM, 02-Nov-2020

उडाना को रहाणे ने दो चौके मारे

छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 53/1 शिखर धवन (25) और अजिंक्य रहाणे (17)
 

09:45 PM, 02-Nov-2020

इस ओवर में भी एक चौका

वाशिंगटन सुंदर के पहले ओवर से 8 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 42/1 शिखर धवन (23) और अजिंक्य रहाणे (8)

09:39 PM, 02-Nov-2020

चौथे ओवर से छह रन आए

मोहम्मद सिराज अपने ओवर की पहली गेंद पर धवन से चौका खाने के बाद संभले। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 34/1 शिखर धवन (21) और अजिंक्य रहाणे (2)

09:34 PM, 02-Nov-2020

धवन से आज भी बड़ी पारी की उम्मीद

पहली गेंद में शिखर धवन ने चौका मारा। मॉरिस के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर से 9 रन। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 28/1 शिखर धवन (16) और अजिंक्य रहाणे (2)

09:30 PM, 02-Nov-2020

दो चौके और पृथ्वी शॉ बोल्ड

मोहम्मद सिराज की गेंद का पृथ्वी के पास कोई जवाब नहीं था। बेहतरीन सीम पोजिशन। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19/1 शिखर धवन (10) और अजिंक्य रहाणे (0)
 

09:23 PM, 02-Nov-2020

पहला ओवर, बड़ा ओवर

धवन के दो चौके। एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 11/0 पृथ्वी शॉ (1) और शिखर धवन (10)

09:18 PM, 02-Nov-2020

जीतकर दूसरे क्रम पर आने के लिए उतरी दिल्ली

09:05 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली को 153 रन बनाने होंगे

एनरिच नॉर्ट्जे का जबरदस्त आखिरी ओवर। अंतिम छह गेंदों में सात रन और दो विकेट। 20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 152/7 सिराज अहमद (1) और वाशिंगटन सुंदर (0)
 

09:02 PM, 02-Nov-2020

आखिरी ओवर में दूसरा विकेट

इसरु उडाना बड़ा शॉट मारने की फिराक में लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए।

09:00 PM, 02-Nov-2020

एबी डीविलियर्स आउट

आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर आरसीबी को करारा झटका। चार गेंद पहले डीविलियर्स रन आउट। मिस्टर 360 ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए।
 

08:58 PM, 02-Nov-2020

शिवम दुबे आउट

ओवर से 11 रन और एक विकेट। रबाडा को मिली सफलता। दुबे ने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 145/5 एबी डीविलियर्स (34)

08:53 PM, 02-Nov-2020

ओवर से 17 रन

डेनियल सैम्स की पिटाई। एबी डीविलियर्स ने एक चौका तो शिवम दुबे ने एक छक्का और एक चौका मारा। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 134/4 एबी डीविलियर्स (27) और शिवम दुबे (13)

08:47 PM, 02-Nov-2020

सिर्फ तीन ओवर का खेल शेष

17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 117/4 एबी डीविलियर्स (22) और शिवम दुबे (1)

08:40 PM, 02-Nov-2020

एक ही ओवर में दो विकेट गिरे

देवदत्त पडीक्कल के बाद मॉरिस भी आउट। विराट का कैच छोड़ने वाले एनरिच नॉर्ट्जे की शानदार गेंदबाजी। ओवर से नौ रन और दो विकेट। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 112/4 एबी डीविलियर्स (18)
 

08:34 PM, 02-Nov-2020

देवदत्त पडीक्कल का पांचवां अर्धशतक

डेनियल सैम्स के ओवर से 13 रन आए। इस अर्धशतक के साथ देवदत्त पडीक्कल डेब्यू सीजन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने श्रेयस अय्यर (दिल्ली 2015) को पछाड़ा। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 103/2 देवदत्त पडीक्कल (50) और एबी डीविलियर्स (9)
 

08:30 PM, 02-Nov-2020

डीविलियर्स मैदान पर पहुंचे

14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 90/2 देवदत्त पडीक्कल (43) और एबी डीविलियर्स (5)

08:26 PM, 02-Nov-2020

विराट कोहली आउट

आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। डीप मिडविकेट पर कोहली धरे गए। 24 गेंद में 29 रन की पारी का अंत। अश्विन ने डीप मिडविकेट पर स्टोइनिस के हाथों लपकवाया। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 83/2 देवदत्त पडीक्कल (40) और एबी डीविलियर्स (1)

08:22 PM, 02-Nov-2020

अक्षर पटेल के ओवर से 13 रन

12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 81/1 देवदत्त पडीक्कल (39) और विराट कोहली (29)

08:17 PM, 02-Nov-2020

रबाडा के इस ओवर में एक चौका

11वें ओवर में 8 रन आए। 11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 68/1 देवदत्त पडीक्कल (35) और विराट कोहली (20)

08:12 PM, 02-Nov-2020

14 रन पर कोहली को जीवनदान

10वें ओवर की पांचवीं गेंद में लॉन्ग ऑन पर कोहली का कैच छूटा। 10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 60/1 देवदत्त पडीक्कल (33) और विराट कोहली (14)

08:09 PM, 02-Nov-2020

स्पिनर्स ने रनगति रोकी रखी है

ओवर से चार रन। अब 11 ओवर का खेल बचा। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 56/1 देवदत्त पडीक्कल (31) और विराट कोहली (12)

08:05 PM, 02-Nov-2020

दूसरे छोर से भी स्पिनर

पिछले मैच से बाहर रहने वाले अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी। ओवर से छह रन आए। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 52/1 देवदत्त पडीक्कल (29) और विराट कोहली (10)

08:02 PM, 02-Nov-2020

6 रन आए सातवें ओवर से

सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 46/1 देवदत्त पडीक्कल (26) और विराट कोहली (7)

07:58 PM, 02-Nov-2020

एनरिच नॉर्टजे के दूसरे ओवर से दो चौके के साथ नौ रन आए। पावरप्ले का अंत। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 40/1 देवदत्त पडीक्कल (21) और विराट कोहली (6)
 

07:53 PM, 02-Nov-2020

ओवर से विकेट के साथ छह रन

पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 31/1 देवदत्त पडीक्कल (17) और विराट कोहली (1)

07:49 PM, 02-Nov-2020

RCB का पहला विकेट गिरा

कागिसो रबाडा ने अपने पहले और पारी के पांचवें ओवर में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। ऑफ साइड के ऊपर चिप करने के चक्कर में पृथ्वी शॉ ने उनका एक आसान कैच लिया। फिलिप ने 17 गेंदों में 12 रन बनाए।
 

07:47 PM, 02-Nov-2020

नौ रन वाला अबतक का सबसे बड़ा ओवर

पडीक्कल का शानदार ड्राइव। नॉर्ट्जे पहले ओवर में अपेक्षा के अनुरुप नहीं उतरे। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 25/0 जोश फिलिप (12) और देवदत्त पडीक्कल (12)

07:43 PM, 02-Nov-2020

तीसरे ओवर में पहला चौका

डेनियस सैम्स के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल को जोश फिलिप ने बाउंड्री के पार भेजा फिर भी ओवर से सिर्फ छह रन। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 16/0 जोश फिलिप (10) और देवदत्त पडीक्कल (5)

07:38 PM, 02-Nov-2020

दूसरे ओवर में ही स्पिन अटैक

कप्तान ने रविचंद्रन अश्विन को थमाया दूसरा ओवर। ओवर से बिना किसी बाउंड्री के छह रन। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 10/0 जोश फिलिप (5) और देवदत्त पडीक्कल (5)

07:33 PM, 02-Nov-2020

पहला ओवर डेनियल सैम्स ने फेंका

एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 4/0 जोश फिलिप (3) और देवदत्त पडीक्कल (1)

07:26 PM, 02-Nov-2020

क्रीज पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज

07:19 PM, 02-Nov-2020

दोनों टीम तैयार

07:15 PM, 02-Nov-2020

हेटमेयर नहीं खेल रहे आज का मैच

07:11 PM, 02-Nov-2020

नवदीप सैनी नहीं खेल रहे आज का मैच

07:07 PM, 02-Nov-2020

ऐसी है प्लेइंग इलेवन

07:03 PM, 02-Nov-2020

दोनों टीम में भारी बदलाव

07:00 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

श्रेयस अय्यर ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी विराट की आरसीबी पहले बल्लेबाजी करेगी।

06:57 PM, 02-Nov-2020

दो हफ्ते पहले जीती थी दिल्ली

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने पहले चरण में ज्यादातर टीमों को हराया। उसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आना शुरू हो गया। बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी तो गेंदबाज भी संघर्ष करते दिखे। टीम की सलामी जोड़ी भी कुछ मैचों को छोड़कर अच्छा शुरुआत नहीं दिला सकी।
 

06:53 PM, 02-Nov-2020

हारकर आ रही दोनों टीमें

यहां दोनों ही टीमों के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। दिल्ली जहां पिछले चारों मुकाबले हारी है वहीं बैंगलोर को भी लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। स्टार खिलाड़ियों से भरी दोनों टीमें आज फिर से उस खोई हुई लय को हासिल कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

06:50 PM, 02-Nov-2020

एक तरह का क्वार्टरफाइनल

अप्रत्यक्ष रूप से दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एक तरह का क्वार्टरफाइनल होगा, जीतने वाली टीम क्वालीफायर्स-1 में पहुंच जाएगी। जीतने वाली टीम शीर्ष दो में पहुंच जाएगी, ऐसे में उस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके होंगे। इसे देखते हुए आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।



 

06:48 PM, 02-Nov-2020

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया

आईपीएल 2020 में आज लीग स्टेज का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला है, जो दोनों टीम के लिए बेहद अहम है। अबु धाबी में जारी इस मैच से टूर्नामेंट को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम मिल जाएग तो वहीं हारने वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें