फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान को 13 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live IPL Score: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में राजस्थान को 13 रन से हरा दिया। बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन बना सकी और मैच हार गई। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की।  
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : @IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में राजस्थान को 13 रन से हरा दिया। बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। देशपांडे ने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, एनरिच नॉर्टजे ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। 

11:03 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 22 रन...राहुल तेवतिया 12 और श्रेयस गोपाल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

11:02 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जोफ्रा आर्चर के रूप में सातवां झटका

विज्ञापन
10:57 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 25 रन 

18 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 137/6. राहुल तेवतिया 10 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:53 PM, 14-Oct-2020

रॉबिन उथप्पा हुए क्लीन बोल्ड
एनरिच नॉर्टजे ने 17.3 ओवर में रॉबिन उथप्पा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ राजस्थान का छठा विकेट गिरा। उथप्पा ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। 

विज्ञापन
10:49 PM, 14-Oct-2020

RR को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन चाहिए

इस मुकाबले को जीतने के लिए राजस्थान को चाहिए 18 गेंदों में 29 रन...राजस्थान का स्कोर 133/5. रॉबिन उथप्पा 32 और राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:44 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 37 रन

अब केवल चार ओवरों का खेल बचा है। राजस्थान का स्कोर 125/5. रॉबिन उथप्पा 29 और राहुल तेवतिया 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:41 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 39 रन
अब केवल पांच ओवरों का खेल बचा है। राजस्थान का स्कोर 123/5. रॉबिन उथप्पा 28 और राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

10:38 PM, 14-Oct-2020

राहुल तेवतिया को मिला जीवनदान
14.2 ओवर में एनरिच नॉर्टजे ने राहुल तेवतिया का शनदार कैच छोड़ा।

10:33 PM, 14-Oct-2020

RR को जीत के लिए चाहिए 36 गेदों में 47 रन

14 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 115/5. रॉबिन उथप्पा 23 और राहुल तेवतिया 0 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:30 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन, रियान पराग रनआउट
13.2 ओवर में रियान पराग रनआउट हो गए। इसी के साथ राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 

10:29 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए 42 गेंदों में 52 रन की दरकार

13 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 110/4. रॉबिन उथप्पा 18 और रियान पराग 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:26 PM, 14-Oct-2020

12वें ओवर में 4 रन आए

12वें ओवर में 4 रन आए और एक विकेट गिरे। 12 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 99/4.  रॉबिन उथप्पा 5 और रियान पराग 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:23 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान की पारी लड़खड़ाई, सैमसन के रूप में चौथा झटका
12वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने संजू सैमसन (25) को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। सैमसन ने 18 गेंदों में दो छक्के की मदद से 25 रन बनाए।  

10:20 PM, 14-Oct-2020

11 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 95/3.

11 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 95/3. संजू सैमसन 21 और रॉबिन उथप्पा 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:14 PM, 14-Oct-2020

डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने लिया करियर का पहला आईपीएल विकेट
11वें ओवरी की दूसरी गेंद पर डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। तुषार ने सलामी बल्लेबाजी स्टोक्स को आउट किया। देशपांडे ने स्थानापन्न खिलाड़ी ललित यादव के हाथों कैच आउट कराकर स्टोक्स को चलता किया। तुषार का यह आईपीएल करियर का पहला विकेट है। स्टोक्स और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई।
 

10:10 PM, 14-Oct-2020

10 ओवर्स का खेल खत्म, RR का स्कोर 85/2

10 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 85/2. बेन स्टोक्स 41 और संजू सैमसन 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

10:08 PM, 14-Oct-2020

 सैमसन ने जड़ा एक और लंबा छक्का

संजू सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी.. लगाया एक और लंबा छक्का. 9 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 81/2. बेन स्टोक्स 39 और संजू सैमसन 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:05 PM, 14-Oct-2020

आठ ओवर्स के बाद RR का स्कोर 67/2

आठ ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 67/2. बेन स्टोक्स 33 और संजू सैमसन 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:59 PM, 14-Oct-2020

सात ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 59/2.

सातवें ओवर में आए 9 रन. सात ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 59/2. बेन स्टोक्स 27 और संजू सैमसन 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:57 PM, 14-Oct-2020

संजू सैमसन ने लगाया 102 मीटर लंबा छक्का

सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने 102 मीटर लंबा छक्का लगाया।

09:56 PM, 14-Oct-2020

पावरप्ले समाप्त, 50 रन आए

छह ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 50/2. बेन स्टोक्स 26 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

09:50 PM, 14-Oct-2020

पाच ओवर्स का खेल खत्म, RR का स्कोर  43/2

पांच ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 43/2. बेन स्टोक्स 19 और संजू सैमसन 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:45 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, स्मिथ आउट
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आर अश्विन ने राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ (1) को अपना शिकार बनाया। चार ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 40/2.

09:42 PM, 14-Oct-2020

तीन ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 37/1

तीसरे ओवर में 16 रन आए और एक विकेट गिरे। तीन ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 37/1. बेन स्टोक्स 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:40 PM, 14-Oct-2020

बटलर हुए क्लीन बोल्ड
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर क्लीन बोल्ड हो गए। एनरिच नॉर्टजे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए बटलर और स्टोक्स के बीच 37 रन की साझेदारी हुई।

09:37 PM, 14-Oct-2020

बटलर ने लागाय शानदार छ्क्का
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने लगाया शानदार छक्का।

09:35 PM, 14-Oct-2020

दो ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 21/0

डेब्यू गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपने पहले ओवर में लुटाए 11 रन....दो ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 21/0. बेन स्टोक्स 14 और जोस बटलर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:32 PM, 14-Oct-2020

पहले ओवर में 10 रन आए

राजस्थान ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ओवर में 10 रन आए। बेन स्टोक्स 5 और जोस बटलर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:28 PM, 14-Oct-2020

स्टोक्स ने चौके के साथ खोला खाता

बेन स्टोक्स ने पहले ओवर की पहली गेंद चौके के साथ खाता खोला है।

09:25 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली के 161 रन के जवाब में राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जोस बटलर और बेन स्टोक्स ओपनिंग करने के लिए आए हैं। गेंद कागिसो रबाडा के हाथ में है।

09:12 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली ने राजस्थान को दिया 162 रन का लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा है। बुधवार को आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।  
 

09:09 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली का छठा विकेट गिरा

19.4 ओवरों में दिल्ली का छठा विकेट गिरा। एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर आउट। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली का सातवां विकेट गिरा। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। उनादकट ने उन्हें त्यागी के हाथों कैच आउट कराया।

09:05 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्टोइनिस के रूप में पांचवां झटका

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने मार्कस स्टोइनिस (18) को तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ दिल्ली को पांचवां झटका लगा। 19 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 153/5

09:01 PM, 14-Oct-2020

18 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 148/4.

18 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 148/4.. एलेक्स कैरी 11 और मार्कस स्टोइनिस 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:57 PM, 14-Oct-2020

17 ओवर्स के बाद DC का स्कोर 143/4..

17 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 143/4.. एलेक्स कैरी 9 और मार्कस स्टोइनिस 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:53 PM, 14-Oct-2020

16 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 132/4.

16 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 132/4.. मार्कस स्टोइनिस 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:52 PM, 14-Oct-2020

कप्तान अय्यर आउट, दिल्ली को चौथा झटका

15.6 ओवर में दिल्ली को कप्तान अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा। अय्यर ने 43 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कार्तिक त्यागी ने अय्यर को आर्चर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

08:51 PM, 14-Oct-2020

आईपीएल में बतौर कप्तान अय्यर के 1000 रन पूरे
 

08:47 PM, 14-Oct-2020

श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

08:42 PM, 14-Oct-2020

श्रेयस अय्यर ने लगाया गगनचुंबी छक्का
14.4 ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गगनचुंबी छक्का

08:38 PM, 14-Oct-2020

14 ओवर्स के बाद DC का स्कोर 112/3

14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 104/3.. श्रेयस अय्यर 37 और मार्कस स्टोइनिस 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:35 PM, 14-Oct-2020

13 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 104/3

13 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 104/3.. श्रेयस अय्यर 36 और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:32 PM, 14-Oct-2020

12 ओवर्स का खेल खत्म, DC का स्कोर 98/3

12 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 98/3.. श्रेयस अय्यर 27 और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:29 PM, 14-Oct-2020

अर्धशतकीय पारी खेलकर धवन आउट, दिल्ली को तीसरा झटका
12वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में तीसरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने धवन को कार्तिक त्यागी के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने 33 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए धवन और अय्यर के बीच 85 रन की साझेदारी हुई।

08:25 PM, 14-Oct-2020

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक
शिखर धवन ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह इस सीजन का उनका दूसरा अर्धशतक है, जबकि करियर का 39वां अर्धशतक है।
 
 

08:23 PM, 14-Oct-2020

10 ओवर्स का खेल खत्म, DC का स्कोर 79/2

10 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 79/2..शिखर धवन 44 और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:22 PM, 14-Oct-2020

धवन को मिला जीवनदान

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाल बाल बचे धवन...यहां वो रनआउट हो सकते थे लेकिन थ्रो ठीक से नहीं लगा। 

08:17 PM, 14-Oct-2020

शिखर धवन 50 के करीब

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 42 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नौ ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 68/2..शिखर धवन 42 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:15 PM, 14-Oct-2020

धवन और अय्यर के बीच 50* रन से ज्यादा की साझेदारी

जल्दी दो विकेट गिर जाने के बाद श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने पारी को संभाला...दोनों के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि 10 रन के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट रहाणे के ररूप में गिरा था। 
 

08:11 PM, 14-Oct-2020

आठ ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 61/2

आठ ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52/2..शिखर धवन 38 और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:07 PM, 14-Oct-2020

सात ओवरों के बाद DC का स्कोर 52/2

इस ओवर में पांच रन आए। सात ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52/2..शिखर धवन 32 और श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:03 PM, 14-Oct-2020

पावरप्ले में 47 रन आए

छह ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 47/2..शिखर धवन 30 और श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:03 PM, 14-Oct-2020

धवन की शानदार बल्लेबाजी
शिखर धवन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। छठे ओवर में उनके बल्ले से दो चौके निकले।

07:59 PM, 14-Oct-2020

पांच ओवर का खेल खत्म, DC का स्कोर 33/2

पांच ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 20/2..शिखर धवन 19 और श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:53 PM, 14-Oct-2020

चार ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 20/2
चार ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 20/2..शिखर धवन 13 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:50 PM, 14-Oct-2020

शिखर धवन ने लगाया पहला छक्का
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने लगाया शानदार छक्का। कार्तिक त्यागी कर रहे थे गेंदबाजी

07:48 PM, 14-Oct-2020

तीन ओवर्स के बाद DC का स्कोर 12/2

इस ओवर में 2 रन और एक विकेट...तीन ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12/2..शिखर धवन 6 और श्रेयस अय्यर1 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:44 PM, 14-Oct-2020

रहाणे के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने अजिंक्य रहाणे (2) को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। 
 

07:42 PM, 14-Oct-2020

दो ओवर के बाद DC का स्कोर 10/1

दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10/1..शिखर धवन 6 और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:37 PM, 14-Oct-2020

पहले ओवर में आए 3 रन

पहले ओवर में आए तीन रन। दिल्ली का स्कोर 3/1..अजिंक्य रहाणे 1 और शिखर धवन 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:31 PM, 14-Oct-2020

पहली ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को झटका

पहली ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को झटका, पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट। जोफ्रा आर्चर ने शॉ को चलता किया। शॉ गोल्डन डक के शिकार हुए।
 

07:12 PM, 14-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:01 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। दिल्ली ने हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को टीम में मौका दिया है। तुषार का यह डेब्यू मैच है। 

06:51 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी

06:47 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे

06:42 PM, 14-Oct-2020

मैच से पहले दौड़ लगाते ऋषभ पंत

06:36 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली की गेंदबाजी में दम 

दिल्ली को अपने पिछले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को उस हार को भुलाकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं और कागिसो रबाडा की अगुवाई में उसकी गेंदबाजी भी मजबूत है। 

06:33 PM, 14-Oct-2020

नहीं चल रहा रॉयल्स का शीर्षक्रम 

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी से राजस्थान रॉयल्स का टीम संयोजन मजबूत हुआ है। टीम बुधवार को जब आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो पिछली हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी। स्टोक्स जहां राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है वहीं टीम शीर्ष क्रम की असफलता से भी पार पाना चाहेगी। कप्तान स्मिथ और संजू सैमसन ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद उनका बल्ला मौन हो गया है।

06:30 PM, 14-Oct-2020

IPL 2020: राजस्थान को 13 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में आज यानी बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
    

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें