अश्विन के आखिरी ओवर से 10 रन। चार ओवर में कोई विकेट नहीं मिला, 18 रन खर्च किए। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 95/1 ईशान किशन (58) और सूर्यकुमार यादव (10)
रबाडा को पहली ही गेंद पर ईशान ने छक्का मारा। ओवर से कुल 11 रन। अब आठ ओवर में 26 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 85/1 ईशान किशन (51) और सूर्यकुमार यादव (7)
दूसरी गेंद में विकेट के बाद पांचवीं बॉल पर नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चौका जमाया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 74/1 ईशान किशन (42) और सूर्यकुमार यादव (5)
लैंथ बॉल को हल्के हाथों से खेलने के बाद वह स्टंप्स पर जा लगी। 28 गेंद में 26 रन बनाते हुए क्विंन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रवीण दुबे की अंतिम दो गेंदों में दो लगातार चौके। ईशान किशन तेजी से अर्धशतक की ओर। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 68/0 क्विंटन डीकॉक (26) और ईशान किशन (41)
नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 56/0 क्विंटन डीकॉक (24) और ईशान किशन (31)
अपना पहला मैच खेल रहे युवा लेग स्पिनर प्रवीण ने ईशान किशन को काफी परेशान किया। पहली गेंद में स्टंपिंग की जोरदार अपील। दूसरी बॉल पर अंपायर ने LBW आउट किया। रीव्यू में बाल-बाल बचे ईशान। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 48/0 क्विंटन डीकॉक (23) और ईशान किशन (25)
अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में तीन रन दिए। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 41/0 क्विंटन डीकॉक (17) और ईशान किशन (24)
रबाडा ने पावरप्ले के आखिर ओवर में 11 रन लुटा दिए। दो चौके के साथ तीन सिंगल। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 38/0 क्विंटन डीकॉक (16) और ईशान किशन (22)
पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 27/0 क्विंटन डीकॉक (15) और ईशान किशन (12)
दिल्ली के सबसे अहम गेंदबाज एनरिच नॉर्ट्जे ने 13 रन लुटा दिए। डीकॉक ने एक तो ईशान ने दो चौके मारे। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 23/0 क्विंटन डीकॉक (13) और ईशान किशन (10)
अब तक कोई बाउंड्री नहीं आई है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं। इस ओवर से तीन रन आए। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 10/0 क्विंटन डीकॉक (8) और ईशान किशन (2)
दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 7/0 क्विंटन डीकॉक (6) और ईशान किशन (1)
पहला ओवर फेंकने आए रविचंद्रन अश्विन ने सिर्फ दो ओवर दिए। अच्छी गेंदबाजी। डीकॉक और ईशान किशन दोनों ने एक-एक सिंगल लिए।
19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 107/8 प्रवीण दुबे (6) और कागिसो रबाडा (10)
क्रुणाल पांड्या ने तीसरे ओवर में सिर्फ चार रन दिए। कोई बाउंड्री नहीं। 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 96/7 रविचंद्रन अश्विन (12) और प्रवीण दुबे (5)
राहुल चाहर के शानदार स्पैल का अंत। चार ओवर में 24 रन देकर एक बड़ा विकेट। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 92/7 रविचंद्रन अश्विन (10) और प्रवीण दुबे (4)
दिग्गज बल्लेबाजों के ढेर होने के बाद अब दिल्ली की नैया पार करने की जिम्मेदारी पुछल्ले बल्लेबाजों पर। टेस्ट मैच में शतक लगा चुके रवि अश्विन ने नाथन के इस ओवर में बड़ा शॉट लगाया। ओवर से 9 रन और एक विकेट। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 87/7 रविचंद्रन अश्विन (8) और प्रवीण दुबे (1)
नाथन कोल्टर नाइल की बॉल पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में डीप स्कैव्यैर में क्रुणाल पांड्या द्वारा धरे गए। हेटमेयर ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए।
15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 78/6 शिमरोन हेटमेयर (11) और रविचंद्रन अश्विन (0)
हर्षल पटेल नौ गेंद में पांच रन बनाकर आउट। यह भी LBW। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 73/6 शिमरोन हेटमेयर (6)
लगातार गिरते विकेटों के बीच दिल्ली को रनगति भी बढ़ानी होगी। अब सिर्फ सात ओवर का ही खेल बचा है। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 69/5 शिमरोन हेटमेयर (6) और हर्षल पटेल (1)
ऋषभ पंत भी आउट। क्रीज पर जमे खब्बू बल्लेबाज पंत ही दिल्ली की आखिरी उम्मीद थी। एक जबरदस्त बॉल पर बुमराह ने उन्हें LBW किया। उन्होंने 24 गेंदों में 21 रन बनाए।
नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस भी आउट। कप्तान पोलार्ड के फैसले को सही साबित करते हुए बुमराह ने जोरदार वापसी की। स्टोइनिस तीन गेंद में दो रन बनाकर विकेट के पीछे धरे गए।
आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत ने चौका मारा। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 57/3 ऋषभ पंत (17) और मार्कस स्टोइनिस
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 49/2 श्रेयस अय्यर (25) और ऋषभ पंत (11)
नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 44/2 श्रेयस अय्यर (23) और ऋषभ पंत (8)
आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 40/2 श्रेयस अय्यर (21) और ऋषभ पंत (6)
सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 28/2 श्रेयस अय्यर (11) और ऋषभ पंत (4)
जयंत यादव ने दूसरे ओवर में तीन रन दिए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 22/2 श्रेयस अय्यर (9) और ऋषभ पंत (2)
पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19/2 श्रेयस अय्यर (7) और ऋषभ पंत (1)
चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 18/2 श्रेयस अय्यर (6) और ऋषभ पंत (1)
ट्रेंट बोल्ट की दूर की गेंद को ज्यादा जोर मारने के चक्कर में पृथ्वी शॉ अपना विकेट फेंक दिए। पावरप्ले के ओवर्स में दिल्ली के दोनों ओपनर्स लौटे। विकेट के पीछे खड़े क्विंटन डीकॉक ने हवा में सैर कर रही गेंद को पकड़ा। ओवर में दो चौके मारने के बाद खतरा लेना भारी पड़ा। पृथ्वी शॉ ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 15/2 श्रेयस अय्यर (4)
दूसरे ओवर से छह रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 7/1 पृथ्वी शॉ (2) और श्रेयस अय्यर (4)
पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर शिखर धवन आउट हुए। बोल्ट की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट में सूर्यकुमार यादव का उम्दा कैच। धवन बिना खाता खोले लौट गए।
हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है, उनके स्थान पर जयंत यादव खेलेंगे। पैटिसन की जगह नाथन कोल्टर नाइल को मौका दिया गया है।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दरकार है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह सुरक्षित कर चुका है, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा और जीत दर्ज करके शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) पर छह विकेट की जीत से मुंबई की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई।