फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सुपर ओवर में जीता दिल्ली कैपिटल्स, आखिरी गेंद पर एक रन नहीं बना पाई थी KXIP

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Capitals vs Kings XI Punjab Live IPL Score: रविवार रात 13वें सीजन का पहला सुपरओवर खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी। दिल्ली के लिए पहले इस जीत के हीरो मार्कस स्टोइनिस तो फिर सुपरओवर में कागिसो रबाडा रहे, जिन्होंने पंजाब को महज दो रन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:06 AM, 21-Sep-2020

स्टोइनिस रहे इस जीत के हीरो

16.1 ओवर्स में 96/6 के स्कोर से छठे नंबर पर आकर मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों में 53 रन ठोकते हुए दिल्ली को पहले 157 तक पहुंचाया फिर आखिरी ओवर में अपनी टीम के लिए 13 रन बचाते हुए मैच सुपरओवर में ले गए।
 

12:04 AM, 21-Sep-2020

मैच का लेखा-जोखा

12:02 AM, 21-Sep-2020

दिल्ली की धमाकेदार जीत

पहली गेंद- कोई रन नहीं बना
दूसरी गेंद- वाइड
तीसरी गेंद- दो रन

विज्ञापन
12:00 AM, 21-Sep-2020

दिल्ली को 3 रन का लक्ष्य मिला

पंजाब के लिए दो रन बचाने की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी पर है तो दिल्ली को जीताने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर आए

11:57 PM, 20-Sep-2020

सुपर ओवर में पहुंचा मैच

सुपरओवर में पहुंचने वाला आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कागिसो रबाडा गेंदबाजी करेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल और शिमरोन हेटमेयर ने संभाला मोर्चा

पहली गेंद-  केएल राहुल ने 2 रन चुराए
दूसरी गेंद- केएल राहुल आउट
तीसरी गेंद- शिमरोन हेटमेयर आउट

विज्ञापन
11:25 PM, 20-Sep-2020

आखिरी ओवर का रोमांच

19.1-  मयंक अग्रवाल ने स्टोइनिस को छक्का मारा
19.2-  मयंक अग्रवाल ने दो रन चुराए
19.3-  मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा
19.4- स्टोइनिस की इस गेंद पर कोई रन नहीं

अब आखिरी दो गेंदों में एक रन चाहिए

19.5-  मयंक अग्रवाल आउट (60 गेंदों में रन 89 रन) 
19.6- आखिरी गेंद में क्रिस जॉर्डन आउट

11:13 PM, 20-Sep-2020

आखिरी दो ओवर्स में 25 और अंतिम छह गेंदों में 13 रन की दरकार

19 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब ने 6 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए।

11:09 PM, 20-Sep-2020

मयंक अग्रवाल की फिफ्टी

18वें ओवर से 25 रन आए। मयंक अग्रवाल (65) ही अब पंजाब की एकमात्र उम्मीद है।
 

11:07 PM, 20-Sep-2020

18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का

दूसरी गेंद पर 2 और तीसरी पर फिर छक्का

11:05 PM, 20-Sep-2020

KXIP को जीत के लिए तीन ओवर्स में 42 रन चाहिए

17वें ओवर में 11 रन आए। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 116-6, मयंक अग्रवाल (48) और क्रिस जॉर्डन (5)

11:00 PM, 20-Sep-2020

16वें ओवर में एक विकेट समेत सात रन आए। 16 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 105-6, मयंक अग्रवाल (38) और क्रिस जॉर्डन (4)

10:55 PM, 20-Sep-2020

दिल्ली का छठा विकेट गिरा

14 गेंदों में 20 रन बनाकर कृष्णप्पा गौतम किंग्स इलेवन पंजाब का छठा शिकार बने। 15.3 ओवर में रबाडा ने उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया।

10:51 PM, 20-Sep-2020

15वें ओवर में 14 रन आए

15 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 98-5, कृष्णप्पा गौतम (20), मयंक अग्रवाल (35)

10:47 PM, 20-Sep-2020

14 ओवर के बाद दोनों टीम की तुलना

  • 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 87-4
  • 14 ओवर के बाद किंग्स दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 84-5

10:42 PM, 20-Sep-2020

13वें ओवर में 12 रन आए

13 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 80-5, कृष्णप्पा गौतम (6), मयंक अग्रवाल (31)

10:39 PM, 20-Sep-2020

पंजाब के लिए साझेदारी पनपनी जरूरी

12 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 68-5, कृष्णप्पा गौतम (3), मयंक अग्रवाल (22)

10:30 PM, 20-Sep-2020

पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। गेंद को बाउंड्री पार कराने के प्रयास में सरफराज खान 9.6 ओवर्स में अक्षर पटेल का शिकार बने। 12 गेंदों में 12 रन बनाने के बाद उन्हें लॉन्ग ऑन में पृथ्वी शॉ ने पकड़ा।

10:26 PM, 20-Sep-2020

KXIP को साझेदारी की दरकार

यहां 9 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर अभी भी 52 पर 4 है। क्रीज पर जमे मयंक अग्रवाल और सरफराज खान के बाद अब कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं बचा है।

10:23 PM, 20-Sep-2020

अश्विन चोटिल होकर मैदान से बाहर

10:17 PM, 20-Sep-2020

मुश्किल में किंग्स इलेवन पंजाब

सात ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 40-4, सरफराज खान (4), मयंक अग्रवाल (6)

10:14 PM, 20-Sep-2020

12 गेंदों में पंजाब के चार विकेट गिरे

नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कागिसो रबाडा का शिकार बने। स्लोअर में फंसने वाला यह इन फॉर्म बल्लेबाज सिर्फ एक ही रन बना पाया।

10:09 PM, 20-Sep-2020

पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

जबरदस्त अश्विन! पहली गेंद में नायर (1) को निपटाने के बाद अश्विन ने इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर निकोलस पूरन (0) को क्लीन बोल्ड किया। छह ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 35-3, ग्लेन मैक्सवेल (1), मयंक अग्रवाल (5)
 

10:04 PM, 20-Sep-2020

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

बीते सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले अश्विन ने अपनी नई फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले ही गेंद में विकेट लिया। करूण नायर अश्विन की फिरकी में फंस गए।

09:57 PM, 20-Sep-2020

केेएल राहुल क्लीन बोल्ड

किग्स इलेवन पंजाब को लगा पहला झटका। पेसर मोहित शर्मा ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को किया बोल्ड। वह 19 गेंदों में 21 रन बनाकर गए।
 

09:56 PM, 20-Sep-2020

चौथे ओवर में 9 रन आए

राहुल ने नॉर्ट्जे के इस ओवर में दो चौके जमाए। चार ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 28-0, केएल राहुल (20), मयंक अग्रवाल (1)

09:49 PM, 20-Sep-2020

तीसरे ओवर से पांच रन आए

तीन ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 19-0, केएल राहुल (11), मयंक अग्रवाल (1)

09:45 PM, 20-Sep-2020

दूसरे ओवर में नौ रन आए

मोहित शर्मा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जमाया, जो फ्री हिट थी। दो ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 14-0, केएल राहुल (9), मयंक अग्रवाल (0)

09:42 PM, 20-Sep-2020

पहले ओवर में पांच रन आए

एक ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 5-0, केएल राहुल (1), मयंक अग्रवाल (0)

09:38 PM, 20-Sep-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के 157 के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग कर रहे हैं तो दिल्ली के लिए पहला ओवर एनरिच नोर्ट्जे लेकर आ रहे हैं।

09:32 PM, 20-Sep-2020

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के लिहाज से)

09:28 PM, 20-Sep-2020

एक वक्त 96 पर 6 था दिल्ली का स्कोर

कप्तान श्रेयस अय्यर (39) और ऋषभ पंत (31) की छोटी साझेदारी के बाद टीम संभलती लग रही थी, लेकिन लगातार दो गेंदों में दोनों अपना विकेट दे आए, जिसके बाद मार्कस स्टोइनिस के बूते कैपिटल्स ने 18वें ओवर में 13, 19वें ओवर में 14 और आखिरी ओवर में 30 रन पीट दिए।

09:24 PM, 20-Sep-2020

स्टोइनिस की धुआंधार फिफ्टी

अंतिम ओवर्स में मार्कस स्टोइनिस की धुआंधारी पारी के बूते दिल्ली कैपिलटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा। छठे नंबर पर आए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की 21 गेंदों में 53 रन की पारी के बूते दिल्ली ने टॉस गंवाकर निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए।
 

09:19 PM, 20-Sep-2020

आखिरी ओवर में 30 रन आए

दिल्ली के लिहाज से बेहतरीन रहा आखिरी ओवर।
  • पहली गेंद- 6
  • दूसरी गेंद- वाइड
  • तीसरी गेंद- 4
  • चौथी गेंद- 4
  • पांचवीं गेंद- 4
  • छठी गेंद- 6
  • सातवीं गेंद- नो बॉल+1 रन (रन आउट)
  • आठवीं गेंद- 3 (फ्री हिट)

09:10 PM, 20-Sep-2020

19वें ओवर में दिल्ली ने बनाए 14 रन

19वें ओवर में लगातार तीन चौके खाने के बाद आखिरी गेंद में शेल्डन कॉट्रेल ने रवि अश्विन को आउट किया, हालांकि खतरनाक स्टोइनिस अभी क्रीज पर हैं।

09:05 PM, 20-Sep-2020

18 ओवर से कुल 13 रन

18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौके खाने के बाद क्रिस जॉर्डन की वापसी। अंतिम चार गेंदों में महज तीन रन दिए। 18 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 113-56 मार्कस स्टोनिस (14) और रवि अश्विन (4) 

08:59 PM, 20-Sep-2020

17 ओवर में दिल्ली के 100 रन

दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में पिछड़ी चुकी है।

08:55 PM, 20-Sep-2020

दिल्ली का छठा विकेट गिरा

17वें ओवर की पहली गेंद पर शेल्डेन कॉट्रेल ने अक्षर पटेल (6) को आउट किया।
 

08:51 PM, 20-Sep-2020

रवि बिश्नोई का जबरदस्त स्पैल

अपने पहले आईपीएल मेैच में इस युवा लेग स्पिनर ने चार ओवर्स में 22 रन देकर ऋषभ पंत जैसा बड़ा विकेट लिया। 16 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 96-5 मार्कस स्टोनिस (2) और अक्षर पटेल (6) 

08:46 PM, 20-Sep-2020

मोहम्मद शमी ने 4 ओवर्स में 15 रन देकर तीन विकेट लिए

छह माह में पहली बार मैदान पर उतरे भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने जबरदस्त वापसी की। पृथ्वी शॉ, शेमरोन हेटमेयर और श्रेयस अय्यर जैसे अहम विकेट लेकर उन्होंने दिल्ली की कमर तोड़ दी।

08:41 PM, 20-Sep-2020

दो गेंद के भीतर पंत-अय्यर दोनों आउट

टीम का 15वां और अपना आखिरी ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर को निपटाया। 39 रन बनाकर सेट हो चुके कप्तान अय्यर ने गलत समय पर अपना विकेट फेंका। 15 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 93-5 मार्कस स्टोनिस (1) और अक्षर पटेल (4)

08:39 PM, 20-Sep-2020

रवि बिश्नोई ने लिया पहला आईपीएल विकेट

रवि बिश्नोई ने पांचवीं गेंद पर चौका खाने के बाद आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत (29 गेंद में 31 रन) को बोल्ड कर दिया। 14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 86-4 श्रेयस अय्यर (39)
 

08:35 PM, 20-Sep-2020

श्रेयस अय्यर के दो लगातार छक्के

श्रेयस अय्यर ने 12वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के ठोके। 13 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 79-3 श्रेयस अय्यर (37) और ऋषभ पंत (26)

08:30 PM, 20-Sep-2020

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच 50 रन की साझेदारी

12 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 64-3 श्रेयस अय्यर (23) और ऋषभ पंत (25)

08:25 PM, 20-Sep-2020

11वें में आए सात रन

11 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 56-3 श्रेयस अय्यर (21) और ऋषभ पंत (19)

08:22 PM, 20-Sep-2020

10वें ओवर से आए चार रन

10 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 49-3 श्रेयस अय्यर (16) और ऋषभ पंत (17)
 

08:18 PM, 20-Sep-2020

रवि बिश्नोई को मिला पहला ओवर

2019 विश्व कप भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य रहे रवि बिश्नोई को केएल राहुल ने दिया उनका पहला ओवर।

08:14 PM, 20-Sep-2020

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा ओवर

आखिरकार ऐसा ओवर आया, जिसकी दिल्ली को दरकार थी। कृष्णप्पा गौतम ने इस ओवर में 13 रन दिए। नौ ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 45-3 श्रेयस अय्यर (15) और ऋषभ पंत (15)

08:09 PM, 20-Sep-2020

क्रिस जॉर्डन का एक और कसा ओवर

आठ ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 32-3 श्रेयस अय्यर (8) और ऋषभ पंत (9)

08:02 PM, 20-Sep-2020

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर सारा दारोमदार

सात ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 27-3 श्रेयस अय्यर (6) और ऋषभ पंत (7)

07:53 PM, 20-Sep-2020

मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

चार ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर: 13-3 श्रेयस अय्यर (0) और ऋषभ पंत (0)

07:43 PM, 20-Sep-2020

एक ही ओवर में दिल्ली के दो विकेट गिरे

मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ और फिर आखिरी गेंद पर शिमरोन हेटमेयर को चलता किया। पृथ्वी शॉर्ट बॉल को बाउंड्री पार कराने के प्रयास में आउट हुए तो हेटमेयर भी उसी चक्कर में लौट गए।
 

07:42 PM, 20-Sep-2020

आखिरी गेंद पर हेटमेयर को जीवदान

शॉर्ट बॉल को पुल मारने के चक्कर में नए बल्लेबाज हेटमेयर का बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद हवा में गई, जिस स्क्वैयर लेग पर कृष्णप्पा गौतम ने छोड़ दिया।

07:41 PM, 20-Sep-2020

दूसरे ओवर में दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन रन आउट हुए। मोहम्मद शमी की इस गेंद पर पहले विकेट के पीछे केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ा और फिर उसी गेंद पर वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए।
 

07:34 PM, 20-Sep-2020

पहले ओवर में बने पांच रन

पहले ओवर से एक चौके के साथ कुल पांच रन आए। 

07:30 PM, 20-Sep-2020

पहला ओवर शेल्डन कॉट्रेल कर रहे हैं

दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल रहे हैं

07:27 PM, 20-Sep-2020

कभी भी शुरू हो सकता है मैच

दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे।

07:16 PM, 20-Sep-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस जॉर्डन, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डेन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई

07:13 PM, 20-Sep-2020

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहित शर्मा, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्टजे

07:03 PM, 20-Sep-2020

KXIP का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्ला थमाया।
 

06:07 PM, 20-Sep-2020

दो युवा कप्तानों की टक्कर

किंग्स इलेवन के कप्तान लोकेश राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। 
 

06:01 PM, 20-Sep-2020

IPL 2020: सुपर ओवर में जीता दिल्ली कैपिटल्स, आखिरी गेंद पर एक रन नहीं बना पाई थी KXIP

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दो ऐसी टीमों की भिड़ंत हैं, जिन्होंने 12 सीजन में कभी ट्रॉफी नहीं उठाई। एक तरफ है दिल्ली कैपिटल्स और दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें