फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: शिखर धवन का पहला शतक, आखिरी ओवर में पटेल के छक्के से जीती दिल्ली

Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings IPL Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार शाम जारी दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए। धोनी फिर असफल हुए, लेकिन अंत में रायुडू और जडेजा की तेज तर्रार पारियों के बूते सीएसके इस स्कोर तक पहुंच पाया, जिसके जवाब में शिखर धवन के नाबाद 58 गेंदों में 101 रन की पारी और अक्षर पटेल के पांच गेंदों में 21 रन के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर ओवर में मैदान मार लिया।
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : Social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 17-Oct-2020

शिखर धवन का टी-20 में पहला शतक

दिल्ली के लिए आईपीएल के 13वें सीजन का पहला शतक सलामी बल्लेबाज धवन के नाम रहा। 174.13 की स्ट्राइक रेट से गब्बर ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्के की बारिश की। 58 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी में इस 34 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज ने 14 चौके और एक छक्का लगाया। किस्मत को भी शायद यही मंजूर था क्योंकि शिखर के न सिर्फ तीन कैच छूटे बल्कि 99 के फेर में अंपायर द्वारा उन्हें आउट भी करार दे दिया गया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला बदल दिया।
 

11:15 PM, 17-Oct-2020

सबसे ऊपर पहुंची दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए। धोनी फिर असफल हुए, लेकिन अंत में रायुडू और जडेजा की तेज तर्रार पारियों के बूते सीएसके इस स्कोर तक पहुंच पाया, जिसके जवाब में शिखर धवन के नाबाद 58 गेंदों में 101 रन की पारी और अक्षर पटेल के पांच गेंदों में 21 रन के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर ओवर में मैदान मार लिया।

11:12 PM, 17-Oct-2020

आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और दिल्ली ने बना लिए

  • पहली गेंद वाइड
  • दूसरी गेंद में धवन ने सिंगल लिया
  • तीसरी गेंद में अक्षर पटेल का छक्का
  • चौथी गेंद में अक्षर पटेल का छक्का
  • पांचवीं गेंद में 2 रन
  • छठी गेंद अक्षर पटेल का छक्का

विज्ञापन
11:10 PM, 17-Oct-2020

शिखर धवन का शतक

टी-20 करियर का पहला शतक। गब्बर को चार जीवनदान मिले, तीन कैच छूटे तो 99 के योग में अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला बदला। 57 गेंदों में शिखर धवन ने 100 रन का जादुई नंबर पाया।

11:06 PM, 17-Oct-2020

एलेक्स कैरी आउट

मैच में गजब का रोमांच। सात गेंदों में चार रन की पारी का अंत। अब 11 गेंदों में 21 रन बनाना है। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल

विज्ञापन
11:03 PM, 17-Oct-2020

12 गेंदों में 21 रन चाहिए

शार्दुल ठाकुर के ओवर से 9 रन आए। आखिरी गेंद पर धवन ने चौका मारा। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 159/4 शिखर धवन (98) और एलेक्स कैरी (4)

10:59 PM, 17-Oct-2020

तेजी से शतक की ओर बढ़ते शिखर धवन

अगर चेन्नई को यह मैच जीतना है तो धवन को आउट करना ही होगा। वह 50 गेंदों में 90 रन बनाकर खेल रहे।

10:57 PM, 17-Oct-2020

दिल्ली का स्कोर 150

सैम करन के इस ओवर से 11 रन। तीसरी गेंद पर गब्बर का चौका तो अगली गेंद पर बॉलर के सिर के ऊपर से लंबा छक्का। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 150/4 शिखर धवन (91) और एलेक्स कैरी (2)
 

10:52 PM, 17-Oct-2020

4 ओवर में 41 रन चाहिए

16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 139/4 शिखर धवन (81) और एलेक्स कैरी (1)

10:46 PM, 17-Oct-2020

शिखर धवन का तीसरा कैच छूटा

आज गब्बर बेहद भाग्यशाली साबित हो रहे। तीन आसान कैच छोड़ा गया। चेन्नई सुपरकिंग्स की फिल्डिंग बेहद लचर।

10:43 PM, 17-Oct-2020

5 ओवर में 51 रन चाहिए

कर्ण शर्मा का एक और महंगा ओवर। शिखर धवन को आउट करना जरूरी। ओवर से एक चौके के साथ 11 रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 129/3 शिखर धवन (79) और मार्केस स्टोइनिस (17)

10:38 PM, 17-Oct-2020

6 ओवर में 62 रन चाहिए

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 117/3 शिखर धवन (69) और मार्केस स्टोइनिस (15)

10:32 PM, 17-Oct-2020

स्टोइनिस का शानदार फॉर्म जारी

इस सीजन दिल्ली को कई मैच जीता चुके मार्कस स्टोइनिस ने इस ओवर में कर्ण शर्मा को रिमांड में लिया। लेग स्पिनर की चौथी गेंद में छक्का मारा तो पांचवीं गेंद में चौका जड़ा। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 109/3 शिखर धवन (63) और मार्केस स्टोइनिस (13)

10:27 PM, 17-Oct-2020

मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज

12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 96/3 शिखर धवन (62) और मार्केस स्टोइनिस (1)

10:25 PM, 17-Oct-2020

श्रेयस अय्यर आउट

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेट की सख्त दरकार थी, आखिरकार वह सफलता मिल ही गई। कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ड्वेन ब्रावो की गेंद में फाफ डुप्लेसिस द्वारा लपके गए। आउट होने से पहले उन्होंने 2 हजार आईपीएल रन भी पूरे किए।
 

10:23 PM, 17-Oct-2020

11वें ओवर से 12 रन

सैम करन की पहली और चौथी गेंद में धवन ने चौका मारा। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 88/2 शिखर धवन (61) और श्रेयस अय्यर (17)

10:15 PM, 17-Oct-2020

शिखर धवन की लगातार तीसरी फिफ्टी

धवन ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 76/2 शिखर धवन (51) और श्रेयस अय्यर (15)
 

10:12 PM, 17-Oct-2020

नौवें ओवर से 10 रन आए

कर्ण शर्मा को पहले ही ओवर में रिमांड में लिया गया। शिखर ने लगातार दो चौकै मारे। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 70/2 शिखर धवन (48) और श्रेयस अय्यर (13)

10:07 PM, 17-Oct-2020

दीपक चाहर के शानदार स्पैल का अंत

पेसर चाहर ने एक मेडन समेत 18 रन देकर दो अहम विकेट झटके। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 60/2 शिखर धवन (39) और श्रेयस अय्यर (12)

10:00 PM, 17-Oct-2020

रवींद्र जडेजा की पहले ओवर में पिटाई

चौथी गेंद में धवन का कैच दीपक चाहर ने छोड़ा और गेंद चौके के लिए भी गई और पांचवीं गेंद में गब्बर ने जले में नमक छिड़कते हुए चौका मार दिया। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 54/2 शिखर धवन (36) और श्रेयस अय्यर (9)
 

09:54 PM, 17-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर: 41/2

छठे ओवर में 12 रन आए। शार्दुल को दूसरी गेंद में श्रेयस ने छक्का मारा तो पांचवीं गेंद में धवन ने चौका। शिखर धवन (24) और श्रेयस अय्यर (8)
 

09:49 PM, 17-Oct-2020

रहाणे आउट

दूसरा विकेट भी दीपक चाहर ने लिया। अजिंक्य रहाणे का इस सीजन में खराब खेल जारी। जोरदार शॉट, लेकिन पॉइंट में खड़े सैम करन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। वह 10 गेंदों में 8 रन बनाकर लौटे। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 29/2 शिखर धवन (19) और श्रेयस अय्यर (1)

09:45 PM, 17-Oct-2020

चौथे ओवर में सिर्फ 8 रन

शार्दुल ठाकुर को तीसरी गेंद में रहाणे ने चौका मारा। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 26/1 अजिंक्य रहाणे (8) और शिखर धवन (18)

09:39 PM, 17-Oct-2020

तीसरे ओवर से 10 रन आए

दीपक चाहर को पांचवीं गेंद में धवन ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 18/1 अजिंक्य रहाणे (2) और शिखर धवन (16)

09:35 PM, 17-Oct-2020

सैम करन के ओवर में दो चौके

इस ओवर से 8 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 8/1 अजिंक्य रहाणे (0) और शिखर धवन (8)

09:30 PM, 17-Oct-2020

पहले ओवर में मेडन विकेट

एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 0/1 अजिंक्य रहाणे (0) और शिखर धवन (0)

09:27 PM, 17-Oct-2020

पृथ्वी शॉ आउट

आगे फेंकी गई गेंद। ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई आउट स्विंग में पृथ्वी का बेहद साधारण शॉट। दीपक चाहर ने अपने ही फॉलो थ्रू में आसान सा कैच लपका। लगातार दूसरे मैच में पृथ्वी अपना खाता नहीं खोल पाए। छह मैच में पांचवीं बार दीपक चाहर का शिकार बने।
 
 

09:24 PM, 17-Oct-2020

दीपक चाहर के हाथों में गेंद

दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की मजबूत सलामी जोड़ी मैदान पर

09:19 PM, 17-Oct-2020

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली

09:09 PM, 17-Oct-2020

दिल्ली को 180 रन का लक्ष्य

आखिरी ओवर में 16 रन आए। जडेजा ने तीसरी और चौथी गेंद में दो छक्के मारे। दोनों के बीच 23 गेंदों में 50 रन की तेज तर्रार साझेदारी हुई। 20 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 179/4 अंबाती रायुडू (25 गेंदों में 45 रन) और रवींज जडेजा (13 गेंदों में 33 रन)
 

09:04 PM, 17-Oct-2020

19वें ओवर में 16 रन आए

रबाडा के इस ओवर से कुल 16 रन आए। तीसरी गेंद में रायुडू ने छक्का मारा तो आखिरी गेंद में रवींद्र जडेजा ने गेंद बाउंड्री के बाहर भेजा। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 163/4 अंबाती रायुडू (44) और रवींद्र जडेजा (18)

08:59 PM, 17-Oct-2020

तुषार के आखिरी ओवर से 13 रन

देशपांडे की पांचवीं गेंद में रवींद्र जडेजा ने छक्का मारा। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 147/4 अंबाती रायुडू (36) और रवींद्र जडेजा (11)

08:51 PM, 17-Oct-2020

एमएस धोनी तीन रन बनाकर आउट

16वें ओवर की पहली गेंद में रायुडू ने नॉर्ट्जे को छक्का मारा तो तीसरी गेंद में पेसर ने धोनी को विकेट के पीछे लपकवाया। माही का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। धोनी पांच गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 134/4 अंबाती रायुडू (34) और रवींद्र जडेजा (1)

08:49 PM, 17-Oct-2020

रायुडू रंग में आ रहे

16 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 122/3 अंबाती रायुडू (23 और महेंद्र सिंह धोनी (3)

08:43 PM, 17-Oct-2020

रबाडा सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज

08:42 PM, 17-Oct-2020

फाफ डुप्लेसिस आउट

अर्धशतक बना चुके फाफ अब टीम की रन गति बढ़ाना चाह रहे थे। रबाडा की पहली गेंद में चौका भी लगाया था, लेकिन चौथी गेंद में धवन ने उन्हें लपका। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 112/3 अंबाती रायुडू (15) और महेंद्र सिंह धोनी (1)

08:36 PM, 17-Oct-2020

CSK का स्कोर 100 रन के पार

रवि अश्विन के इस ओवर में 11 रन आए। तीसरी गेंद में रायुडू ने छक्का मारा। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 105/2 फाफ डुप्लेसिस (54) और अंबाती रायुडू (14)

08:32 PM, 17-Oct-2020

13वें ओवर में सात रन आए

सात ओवर का खेल शेष है। पीछे कई बल्लेबाज भी बचे हैं। यहां से सीएसके बड़े स्कोर के लिए जाना चाहेगी। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 94/2 फाफ डुप्लेसिस (53) और अंबाती रायुडू (4)

08:28 PM, 17-Oct-2020

शेन वॉटसन आउट

नॉर्टजे की तूफानी गेंद का ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के पास कोई जवाब नहीं था। 12 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 87/2 फाफ डुप्लेसिस (50) और अंबाती रायुडू (0)
 

08:26 PM, 17-Oct-2020

फाफ डुप्लेसिस का अर्धशतक

08:24 PM, 17-Oct-2020

दिल्ली को विकेट की दरकार

देशपांडे को डुप्सेसि ने पहली गेंद में छक्का और चौथी गेंद में चौका मारा। ओवर से 14 रन आए। 11 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 71/1 फाफ डुप्लेसिस (36) और शेन वॉटसन (34)

08:19 PM, 17-Oct-2020

फाफ-वॉटसन के बीच अद्भुत साझेदारी

08:15 PM, 17-Oct-2020

अश्विन को एक ओवर में तीन चौके

10वेें ओवर से 15 रन। 10 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 71/1 फाफ डुप्लेसिस (36) और शेन वॉटसन (34)

08:10 PM, 17-Oct-2020

नौवें ओवर में 9 रन

अक्षर पटेल के तीसरे ओवर में 9 रन आए। 9 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 56/1 फाफ डुप्लेसिस (31) और शेन वॉटसन (24)

08:04 PM, 17-Oct-2020

अश्विन की कंजूसी पहले ओवर से ही शुरू

आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 47/1 फाफ डुप्लेसिस (28) और शेन वॉटसन (18)

08:02 PM, 17-Oct-2020

ओवर से चार रन

पहले ओवर में तीन रन देने वाले अक्षर  पटेल की फिरकी उनके दूसरे ओवर में भी रंग में नजर आई। चार रन दिए। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 43/1 फाफ डुप्लेसिस (26) और शेन वॉटसन (16)

07:58 PM, 17-Oct-2020

पहले पावरप्ले में 39/1 स्कोर

रबाडा के ओवर से दो चौके, कुल 10 रन आए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 39/1 फाफ डुप्लेसिस (24) और शेन वॉटसन (14)
 

07:53 PM, 17-Oct-2020

डुप्लेसिस ने की नॉर्ट्जे की पिटाई

एनरिच नॉर्ट्जे की पहली गेंद में छक्का तो चौथी और छठी में चौका। ओवर से 14 रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 29/1 फाफ डुप्लेसिस (19) और शेन वॉटसन (9)

07:49 PM, 17-Oct-2020

अक्षर पटेल के पहले ओवर में तीन रन

चार ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 15/1 फाफ डुप्लेसिस (5) और शेन वॉटसन (9)
 

07:45 PM, 17-Oct-2020

तीसरे ओवर में दो चौके

तुषार देशपांडे के इस ओवर से 10 रन आए। शेन वॉटसन ने दो दर्शनीय चौके भी लगाए। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 12/1 फाफ डुप्लेसिस (3) और शेन वॉटसन (8)

07:40 PM, 17-Oct-2020

रबाडा का मेडन ओवर

शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद। कागिसो रबाडा की गेदों का वॉटसन के पास कोई जवाब नहीं। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 2/1 फाफ डुप्लेसिस (2) और शेन वॉटसन (0)

07:37 PM, 17-Oct-2020

पहले ओवर में एक विकेट और महज दो रन

एक ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर: 2/1 फाफ डुप्लेसिस (2) और शेन वॉटसन (0)

07:33 PM, 17-Oct-2020

चेन्नई का पहला विकेट गिरा

तीसरी ही गेंद में सैम करन आउट। वह बिना खाता खोले लौटे। तेज बाउंसर को हुक मारने के प्रयास में बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और थर्ड मैन में मौजूद ऊंचे कद के नॉर्टर्जे ने कोई गलती नहीं की।
 

07:28 PM, 17-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे बल्लेबाज

चेन्नई की ओर से सैम करन और शेन वॉटसन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। सामने तुषार देशपांडे गेंदबाज

07:23 PM, 17-Oct-2020

IPL 2020: शिखर धवन का पहला शतक, आखिरी ओवर में पटेल के छक्के से जीती दिल्ली

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। शनिवार के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं है, यानी ऋषभ पंत आज का मैच भी नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर चेन्नई ने अपने खेमे में केदार जाधव की जगह बनाई है। पीयूष चावला को बाहर बिठाया गया है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें