फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: एक नहीं, दो भारतीय खिलाड़ी संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कमान? सह-मालिक पार्थ जिंदल ने किया खुलासा

Mon, 25 Nov 2024 10:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ने नीलामी के पहले दिन कुल नौ खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक और राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। दिल्ली ने इसके अलावा जैक फ्रेजर मैकगर्क के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें नौ करोड़ रुपये में लिया।
विज्ञापन
पार्थ जिंदल और पंत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेगा नीलामी के लिए जरिये अपनी टीम बना रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी कड़ी में अपनी रणनीति पर काम करना शुरू किया और केएल राहुल को टीम में शामिल किया। पिछले सीजन तक दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे थे, लेकिन अब वह इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। पंत के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब दिल्ली की कमान कौन संभालेगा? अब इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन



 

जिंदल ने बताया कि केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली की कमान संभालेंगे। दिल्ली ने राहुल को आईपीएल की मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। राहुल को लेने के लिए दिल्ली, केकेआर, आरसीबी और सीएसके के बीच होड़ थी, लेकिन अंत में दिल्ली सफल बोली लगाने में कामयाब हुआ। 

जिंदल ने राहुल को जमकर सराहा 
जिंदल ने कहा कि अक्षर और राहुल दोनों ही टीम के जूनियर खिलाड़ियों को गाइड करेंगे और अगले सीजन टीम की कमान संभाल सकते हैं। दिल्ली ने नीलामी के पहले दिन कुल नौ खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक और राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। दिल्ली ने इसके अलावा जैक फ्रेजर मैकगर्क के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें नौ करोड़ रुपये में लिया। 

जिंदल ने कहा, हम शीर्ष क्रम में स्थिरता की तलाश में थे, कोई अनुभवी व्यक्ति जो पारी का आगाज कर सके। मुझे लगता है कि केएल राहुल, आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए, वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हर सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाए हैं। मुझे लगता है कि कोटला का विकेट उनके खेल के अनुकूल होगा। हम उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हैं। 

उन्होंने कहा, 'हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी युवा है। राहुल और अक्षर दोनों ही कमान संभालेंगे और इन खिलाड़ियों को गाइड करेंगे। राहुल की बल्लेबाजी और अनुभव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।' जिंदल ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली की नजरें नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को अधिक गेंदबाजों को लेने पर टिकी होगी। आज भुवनेश्वर कुमार औ मुकेश कुमार जैसे भारतीय गेंदबाज नीलामी टेबल पर उतरेंगे। 
विज्ञापन

पहले दिन की आईपीएल नीलामी के बाद दिल्ली की टीम इस प्रकार है...
खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
अक्षर पटेल ऑलराउंडर - 16.50
केएल राहुल बल्लेबाज 2.00 14.00
कुलदीप यादव गेंदबाज - 13.25
मिचेल स्टार्क गेंदबाज 2.00 11.75
टी नटराजन गेंदबाज 2.00 10.75
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज - 10.00
जेक फ्रेजर मैकगर्क बल्लेबाज 2.00 9.00
हैरी ब्रूक बल्लेबाज 2.00 6.25
अभिषेक पोरेल बल्लेबाज - 4.00
आशुतोष शर्मा ऑलराउंडर 0.3 3.80
समीर रिज्वी ऑलराउंडर 0.3 0.95
करुण नायर बल्लेबाज 0.3 0.5
मोहित शर्मा गेंदबाज 0.5 2.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें