फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR: अक्षर पटेल ने अंगुली की चोट पर दी जानकारी, सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले फिट होने की उम्मीद जताई

Wed, 30 Apr 2025 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षर को फील्डिंग के दौरान अंगुली में चोट लगी थी और अब उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद अपनी अंगुली की चोट पर जानकारी दी है। दिल्ली के आईपीएल 2025 के मुकाबले में केकेआर के खिलाफ 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

अक्षर को फील्डिंग के दौरान अंगुली में चोट लगी थी और अब उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे। अक्षर ने कहा, गेंद रोकने के दौरान जब मैंने डाइव मारी तो मेरी अंगुली छिल गई, लेकिन अच्छी बात यह है कि तीन-चार दिन का ब्रेक है और मुझे उम्मीद है कि मैं समय से इससे उबर जाऊंगा। 

घर से बाहर दिल्ली की तीसरी हार
दिल्ली ने इस सत्र में अबतक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

अक्षर बोले- 15-20 रन ज्यादा दिए
अक्षर ने कहा, मुझे लगता है कि विकेट जैसा था और हमने पावरप्ले में जिस तरह गेंदबाजी की, हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए। हमने कुछ विकेट भी आसानी से खो दिए। सकारात्मक बात यह रही कि हमने पावरप्ले के बाद उन्हें कैसे रोका। बल्लेबाजी की बात करें तो, भले ही कुछ बल्लेबाज विफल रहे, लेकिन हममें से 2-3 ने योगदान दिया और मैच को बहुत करीब ले गए। जब विप्रज बल्लेबाजी कर रहे थे तो उम्मीद थी, अगर आशुतोष होते तो वे पहले गेम को दोहरा सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें