फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली भी बनना चाहते हैं टीम इंडिया के कोच, लेकिन रख दी एक शर्त

Fri, 02 Aug 2019 08:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि वह भविष्य में भारतीय टीम का कोच बनना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा समय में इस जिम्मेदारी वाले पद के इच्छुक नहीं हैं। भारतीय टीम के लिए नए कोच की खोज जारी है क्योंकि वेस्टइंडीज दौर के बाद मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
सौरभ गांगुली - फोटो : social Media
गांगुली ने कहा कि जाहिर है वह एक दिन भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे, लेकिन अभी नहीं क्योंकि उनके पास दूसरी जिम्मेदारियां हैं। गांगुली ने कहा, ‘जाहिर है मैं इच्छुक हूं, लेकिन अभी नहीं। यह दौर निकलने दीजिए भी मैं इस दौड़ में शामिल हो जाऊंगा।’
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social Media
47 वर्षीय यह पूर्व क्रिकेटर अभी बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष हैं और साथ ही वह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से सलाहकार के तौर पर जुड़े हैं। वह क्रिकेट कमेंट्री के साथ एक लोकप्रिय बंगाली टेलीविजन शो की मजबानी करते हैं। गांगुली ने कहा, ‘फिलहाल मैं कई चीजों से जुड़ा हुआ हूं जिसमें आईपीएल, सीएबी और टीवी कमेंट्री भी शामिल हैं। मुझे इन सब से निपटने दीजिए। किसी समय मैं इसके लिए दावेदारी पेश करूंगा। जाहिर है इसमें मेरी रूचि है लेकिन अभी नहीं।’

4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोच के पद के लिए एक बार फिर से शास्त्री के चुने जाने की संभावना है क्योंकि कप्तान विराट कोहली ने खुल कर उनका समर्थन किया। तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर कपिल देव ने भी कहा कि कोहली की ‘राय का सम्मान किए जाने की जरूरत’ है। कोहली ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह बात नहीं छुपाई थी कि वह मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को दोबारा इसी पद पर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सौरभ गांगुली - फोटो : pti
गांगुली ने कहा कि इस बार कोच के पद के लिए ज्यादा बड़े नामों ने आवेदन नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘आवेदनों को देखे तो मुझे इसमें कोई बड़ा नाम नजर नहीं आता। मैंने सुना था कि महेला (जयवर्धने) आवेदन करेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। कोच के लिए बड़े नामों ने आवेदन नहीं किया।’ उन्होंने हालांकि शास्त्री के कार्यकाल के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘इस पर मैं अभी अपने विचार व्यक्त नहीं करना चाहूंगा। मुझे नहीं लगता कि कुछ बोलने का यह सही समय है। कोच का चयन करने की प्रक्रिया से मैं काफी दूर हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंत और गांगुली
गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि वह टी-20 में विश्व चैम्पियन है और उसने इस साल इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज को उनके घर में हराना काफी मुश्किल होगा। टी-20 उनका माकूल प्रारूप है। उन्हें टी-20 में खेलना पसंद है और वे मौजूदा विश्व चैम्पियन हैं।’ गांगुली ने कहा कि एकदिवसीय और टेस्ट में भी भारत को वहां कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें