फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: दीप्ति शर्मा इतिहास रचने से एक कदम दूर, चौथे T20 में एक विकेट लेते ही मेगन शट को छोड़ेंगी पीछे

Sun, 28 Dec 2025 01:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास इस दौरान टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का मौका होगा।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। दीप्ति इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच रविवार को तिरुवंनतपुरम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है। दीप्ति अगर इस मैच में एक विकेट भी लेने में सफल रहीं तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। 
विज्ञापन

150 विकेट T20I विकेट लेने वाली पहली भारतीय हैं दीप्ति
दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली थी। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल कुल दूसरे खिलाड़ी बन गई थीं। दीप्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति ने तीसरे टी20 मैच में चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके थे। अब उनसे चौथे मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी। 

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज
दीप्ति के नाम फिलहाल टी20 में 131 मैचों में 151 विकेट हैं। वह संयुक्त रूप से महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने भी टी20 में 151 विकेट लिए हैं। अब अगर दीप्ति एक और विकेट हासिल कर लेती हैं तो वह शट से आगे निकल जाएंगी और महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। 

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी का नाम देश मैच विकेट
मेगन शट ऑस्ट्रेलिया 123 151
दीप्ति शर्मा भारत 131 151
हेनरीएट इशिम्वे रवांडा 117 144
निदा डार पाकिस्तान 160 144
सोफी एकलेस्टोन इंग्लैंड 101 142
विज्ञापन

दबदबा बनाए रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में दबदबा बनाए रखने उतरेगी। भारत ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है और अब उसकी नजरें लगातार चौथा टी20 मुकाबला जीतने पर लगी होंगी। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच में दमदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। फिर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे टी20 में जीत दर्ज करने के साथ ही हरमनप्रीत कौर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत ने कप्तान के तौर पर अब तक 130 मैचों में 77 में जीत हासिल की है। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग की पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें