फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Rankings: 'मांकडिंग' से चर्चित हुईं दीप्ति गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर, मंधाना-जेमिमा टॉप-10 में शामिल

Tue, 11 Oct 2022 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दीप्ति सिर्फ इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लस्टोन और सारा ग्लेन से पीछे हैं। सोफी पहले पायदान और ग्लेन दूसरे पायदान पर हैं। इससे पहले दीप्ति नवंबर 2019 में भी गेंदबाजों में तीसरे रैंक पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
दीप्ति, स्मृति मंधाना और राधा यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 में करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप तीन में जगह बना ली है। दीप्ति करियर बेस्ट तीसरे रैंक पर पहुंच गई हैं। इसका साथ ही वह ऑलराउंडर्स में भी तीसरे स्थान पर ही हैं। बांग्लादेश के सिलहट में चल रहे महिला एशिया कप में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वहीं, बांग्लादेश और थाईलैंड के खिलाफ दो-दो विकेट लिए। रैंकिंग में दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्मायल को पीछे छोड़ दिया। अब दीप्ति सिर्फ इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लस्टोन और सारा ग्लेन से पीछे हैं। सोफी पहले पायदान और ग्लेन दूसरे पायदान पर हैं। इससे पहले दीप्ति नवंबर 2019 में भी गेंदबाजों में तीसरे रैंक पर पहुंच चुकी हैं।

Rankings 11 October
दीप्ति, हरमनप्रीत और शेफाली वर्मा 

अन्य भारतीय गेंदबाजों में रेणुका सिंह तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें पायदान, स्नेह राणा 30 स्थानों के सुधार के साथ 15वें पायदान और पूजा वस्त्राकर सात स्थानों के सुधार के साथ 28वें पायदान पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजों में जेमिमा रोड्रिग्स दो स्थान के सुधार के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना तीसरे पायदान पर बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

शेफाली वर्मा के लिए अब तक एशिया कप अच्छी नहीं रहा है। वह दो स्थानों के गिरावट के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले पायदान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग दूसरे पायदान पर हैं। टॉप-तीन बल्लेबाजों में भारत की तीन खिलाड़ी हैं। टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम टी20 में चौथे पायदान पर है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे पर इंग्लैंड और तीसरे पर न्यूजीलैंड की टीम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें