हालांकि, इस मैच में युवा दीपक हुड्डा 24 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दीपक ने जो जर्सी पहन रखी थी, उसमें नाम वाले स्थान पर ब्राउन पट्टी लगा रखी थी। उस पर किसी का भी नाम नहीं लिखा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स उलझन में पड़ गए कि क्या दीपक के पास उनकी अपनी जर्सी नहीं है?
हालांकि, फैन्स ने जर्सी को लेकर जो थ्योरीज निकाली, वह आपको हैरान कर देगा। कुछ फैन्स ने इसके लिए ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को याद किया। दरअसल क्रुणाल भी 24 नंबर की जर्सी पहनकर ही खेलते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर ने दीपक के 24 नंबर की जर्सी पहनने का कारण क्रुणाल को ही माना है और लिखा कि दोनों की दोस्ती गजब की है।
दीपक और क्रुणाल के बीच 2021 में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान लड़ाई हो गई थी। इसके बाद दीपक ने टीम छोड़ दिया था। हालांकि, 2022 में आईपीएल के दौरान दोनों एक ही टीम यानी लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे। लीग के दौरान दोनों ने पुराने विवाद को पीछे छोड़ते हुए गजब की बॉन्डिंग दिखाई थी। ऐसे में फैन्स का मानना है कि हुड्डा ने दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए यह जर्सी पहनी।
वहीं, मजेदार बात तो यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा भी 24 नंबर की जर्सी में ही खेलते हैं। ऐसे में इस बात ने फैन्स को हैरान कर दिया की आखिर हुड्डा अपनी जर्सी नहीं पहनकर प्रसिद्ध की जर्सी में क्यों आए हैं। प्रसिद्ध को दूसरे वनडे में आवेश ने रिप्लेस किया। अक्षय प्रधान नाम के यूजर ने लिखा- बजट कम है क्या?
विंडीज ने दूसरे वनडे में भारत के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने दो विकेट से जीत लिया। शाई होप ने अपने 100वें वनडे में शतक जड़ा, वहीं भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली। भारतीय टीम पर पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए 20 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम इंडिया ने पहला वनडे तीन रन से जीता था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बनाई थी।