फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: दीपक हुड्डा ने छोड़ा बड़ौदा क्रिकेट संघ का साथ, पिछले सत्र में पांड्या के साथ हुआ था झगड़ा

Thu, 15 Jul 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीए ने जनवरी में अनुशासनहीनता और खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए हुड्डा को पिछले घरेलू सत्र में निलंबित किया था।
विज्ञापन
दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपक हुड्डा ने गुरुवार को बड़ौदा क्रिकेट संघ का साथ छोड़ दिया है। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने उन्हें एनओसी भी जारी कर दी है। बीसीए सचिव अजित लेले ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अब वह राजस्थान के लिए खेल सकते हैं। बता दें कि पिछले सत्र में कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ उनका मतभेद हुआ था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीसीए ने जनवरी में अनुशासनहीनता और खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए हुड्डा को पिछले घरेलू सत्र में निलंबित किया था। हुड्डा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत से पहले शिविर छोड़कर चले गए थे। हुड्डा ने दावा किया था कि पांड्या ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 26 साल के हुड्डा ने 2014 में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया और 46 मैचों में नौ शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2908 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के आफ स्पिनर हुड्डा के नाम 20 विकेट भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 68 लिस्ट ए के साथ-साथ 131 टी-20 मैच भी खेले हैं।  साल 2017 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत टीम में शामिल किया गया था।

इरफान पठान निराश
उधर, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने उनके जाने को लेकर निराशा व्यक्त की है। पठान ने ट्वीट किया, 'कितने क्रिकेट संघ ऐसे खिलाड़ी को गंवा देते हैं, जो भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। दीपक हुड्डा का बड़ौदा क्रिकेट को छोड़कर जाना बड़ा नुकसान है। वह 10 और साल टीम को अपनी सेवा दे सकता था क्योंकि वह अभी युवा है। बड़ौदा का होने के कारण मैं इससे बेहद निराश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें