फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: अभिषेक की मैच फिटनेस पर शनिवार को फैसला संभव, ट्रेनिंग में रहेगी नजर; माता-पिता कोलंबो पहुंचे

Fri, 13 Feb 2026 10:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर संशय चल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने में अब दो दिन का समय शेष है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बल्लेबाज इस महामुकाबले में खेल पाता है या नहीं।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की मैच फिटनेस को लेकर शनिवार को ट्रेनिंग के बाद फैसला हो सकता है। भारत का सामना टी20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान से होना है और इससे पहले सभी के मन में यही सवाल है कि अभिषेक इस मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं। अभिषेक शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं, लेकिन उनका इस मैच में हिस्सा लेना इस बात पर निर्भर करता है कि वह पेट के संक्रमण से उबर पाते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे अभिषेक
नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। भारत शनिवार को शाम को कोलंबो में नेट सत्र में हिस्सा लेगा और आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस पर करीब से नजर रखी जाएगी। नामीबिया के खिलाफ टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक अब तक बीमारी से पूरी तरह नहीं उबरे हैं और वह एक या दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। इससे यह संकेत मिले थे कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। 

इस बीच, अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे। अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वॉशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष पर खिला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें