फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvPAK: डेब्यू मैच में चमके डफी, पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

Fri, 18 Dec 2020 04:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो गई। ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को सात गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पहला मैच खेल रहे जैकब डफी के चार विकेट और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 बढ़त भी बना ली।

विज्ञापन


मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू कर रहे डफी ने मेहमान टीम को शुरुआती झटके दिए और तीन विकेट चटकाए। देखते-देखते पाकिस्तान ने नौ ओवर में 39 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान शादाब खान की 42 रन की जुझारू पारी और फहीम अशरफ की 18 गेंदों में 31 रन की मदद से पाक ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए।

पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही और उसने 65 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन टिम सीफर्ट (57), ग्लेन फिलिप्स (23) और मार्क चैपमैन (34) रन की महत्वपूर्ण पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें