फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं के हारने के बाद डीन जोंस और ब्रेड हॉग ने निकाली इस तरह भड़ास 

Tue, 26 Sep 2017 01:38 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
जोंस और हॉग
विज्ञापन
भारत के हाथों पाकिस्तान से हारने के बाद टीवी फूटने की खबर सुनने को ‌मिलती रही है। लेकिन अब भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया के हारने के बाद भी इस तरह की खबर मीडिया में सुनने को मिल रही है। इंदौर में कंगारुओं के हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस और कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी हैरान हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वन डे सीरीज में कमेंट्री टीम के सदस्य पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस और ‌स्पिनर ब्रेड हॉग ने इंदौर की हार से इतने निराश हो गए कि टीवी, लैपटाप और कंप्यूटर को तोड़ा डाला। इंदौर वन डे हारने से ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज भी हार गया है। इससे दोनों काफी निराश दिखे। मैच के बाद दोनों एक भड़ास कैफे में गए और टीवी, लैपटाप तथा कंप्यूटर को फोड़ डाला। 

उल्लेखनीय है कि इस कैफे में लोगों को भड़ास निकालने का मौका दिया जाता है। कैफे में टीवी, कंप्यूटर जैसे कई इलेक्ट्रानिक उपकरण रखे जाते हैं। ऐसे कैफे में आकर लोगों को हार या निराशा पर भड़ास निकालने का अवसर मुहैया कराया जाता है। सीरीज हारने के बाद जोंस और हॉग कैफे में गए और बेसबाल का बैट लेकर टीवी, कंप्यूटर और लैपटाप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें