फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका पर लग रहा ये बड़ा आरोप, कप्तान डिविलियर्स ने किया बचाव

Sun, 28 May 2017 07:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
विज्ञापन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले मेजबान इंग्लैंड के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी तैयारी के आकलन के लिए तीन मैचों की सीरीज में दो-दो हाथ कर रही है। पहले दो मैचों में इंग्लैंड ने प्रोटियाज को मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब तक सीरीज में खेले गए दो मैच प्रोटियाज के लिए परिणाम के साथ-साथ खेल भावना की नजर से भी अच्छे नहीं रहे। दोनों मैचों में हार का सामना करने के साथ-साथ अफ्रीकी टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है। मीडिया में इससे जुड़ी खबरें भी चल रही हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गेंद के साछ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। इसी वजह से इस बार कप्तान डिविलियर्स खासे सजग नजर आ रहे हैं। डिविलियर्स ने इस बार इन आरोपों को तूल नहीं पकड़ने दिया।उन्होंने इस आरोप के जवाब में देरी नहीं की और अपनी टीम के बचाव में उतर आए। 

साउथहैंप्टन में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रही थी। उस दौरान पारी के 33वें ओवर के बाद ऐसा लगा कि कप्तान डिविलियर्स गेंद बदलवाना चाहते हैं, लेकिन अंपायरों ने उनके कुछ और बात की थी। हकीकत में अपायरों ने उनसे गेंद की हालत के बारे में पूछताछ की थी। बाद में डिविलियर्स ने इस बात का खुलासा किया कि वह अंपायरों से यह कह रहे थे कि उनकी टीम गेंद की खराब हालक के लिए जिम्मेदार नहीं है। हालांकि डिविलियर्स ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम को इसका आरोपी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


गेंद से छेड़छाड़ के विवाद पर जवाब देते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, उनकी टीम ने कुछ भी गलत नहीं किया है और इस तरह की बातें सही नहीं हैं। डिविलियर्स ने अपनी बात पुरजोर तरीके से रखते हुए कहा कि अंपायरों ने इसके बाद गेंद नहीं बदली जो इस बात का सबूत है कि दक्षिण अफ्रीका ने कुछ गलत नहीं किया।  

वैसे दक्षिण अफ्रीकी टीम पर यह पहला मामला नहीं है। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी उसके टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसिस को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था और इस मामले में उन पर मैच फीस काटने का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें