अनावरण समारोह हालांकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हाल में हुआ। जेटली के परिवार के सदस्यों के अलावा इस मौके पर खेल मंत्री किरन रिजिजू, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
शर्मा ने कहा, 'अरुण जेटली के लिए क्रिकेट उनका जुनून और जीवन था। वह 13 साल तक डीडीसीए प्रमुख रहे और विराट, पंत, धवन, नेहरा, सहवाग को दिग्गज खिलाड़ी बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। ये सभी खिलाड़ी उन्हें काफी प्यार करते हैं।' भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, 'विराट के नाम पर स्टैंड होना शानदार है। और अरुण जेटली के लिए डीडीसीए जो भी करे वह उनके योगदान को देखते हुए पर्याप्त नहीं होगा।' क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी।
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े एलान भी किएः
- स्टेडियम पर 'ऑल वेदर पिच' बनाने का फैसला किया गया।
- रजत शर्मा ने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को 5 लाख तक इलाज के लिए पैसा दिए जाएंगे।
- दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलने वाला अलाउंस दोगुना किया गया।
- डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा- हम ऐसी प्रणाली बनाएंगे जिससे गरीब बच्चों को फ्री में क्रिकेट सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी हैं जो बिना एक पैसा चार्च किए दिल्ली के क्रिकेट को बदलने में हमारी मदद करेंगे।