फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग के नाम पर होगा कोटला का गेट

Wed, 28 Nov 2012 12:47 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में अपना सौवां टेस्ट खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट व क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


डीडीसीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने मंगलवार को फैसला लिया कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक गेट का नाम वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही उन्हें सौ सोने की गिन्नियां देने का भी फैसला किया गया है।

डीडीसीए अध्यक्ष अरुण जेटली की अध्यक्षता में आज शाम को हुई बैठक में लिए गए फैसले में सहवाग को सम्मानित करने पर आम सहमति बनीं। दिल्ली के मुख्य चयनकर्ता चेतन चौहान के मुताबिक प्रत्येक टेस्ट के लिए सहवाग को एक सोने की गिन्नी दी जाएगी।
विज्ञापन


सहवाग से बात कर जल्द ही यह स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि स्टेडियम के किसी स्टैंड को सहवाग के नाम पर रखे जाने की भी चर्चा हुई। लेकिन प्रायोजकों की दिक्कत आने पर इसे टालते हुए गेट पर नाम देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें