फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, आरटीआई के दायरे में डीडीसीए

Wed, 27 Jun 2018 07:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीसीए
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य का क्रिकेट संघ सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के दायरे आया है। दशकों से भ्रष्टाचार से जुड़े विवादों में घिरा रहा दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मंगलवार को पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि डीडीसीए ऐसा करने वाला बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त पहला क्रिकेट संघ है। 

विज्ञापन


प्रदीप कुमार बनर्जी डीडीसीए के पांच सदस्यीय आरटीआई सेल का नेतृत्व करेंगे। इसके दो अपीलीय प्राधिकरण होंगे जिनमें डीडीसीए के सीईओ और कार्यकारी समिति के अध्यक्ष शामिल हैं। सीईओ की नियुक्त चुनाव के बाद होने की उम्मीद है। एक नैतिक अधिकारी और लोकपाल भी समिति का हिस्सा होंगे। हर आरटीआई आवेदन पर 10 रुपये का शुल्क लगेगा। 

बता दें कि डीडीसीए पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में कई राजनेताओं और पूर्व क्रिकेटरों ने डीडीसीए पर अनियमितिता का आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वालों में पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें