फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीए का बड़ा फैसला, लोकपाल वर्मा को हटा दुर्रेज अहमद को सौंपा पद

Mon, 14 Sep 2020 09:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
For representation - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने रविवार को शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान न्यायूमर्ति (सेवानिवृत) दीपक वर्मा को लोकपाल पद से हटाकर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) बदर दुर्रेज अहमद को फिर से इस पद पर नियुक्त कर दिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति वर्मा हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के भी लोकपाल हैं और शीर्ष परिषद का मानना है कि एक व्यक्ति दो अलग अलग राज्य इकाईयों में एक ही पद नहीं संभाल सकता है। बैठक में तीन सरकारी नामितों सहित 11 सदस्यों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति अहमद को फिर लोकपाल पद पर नियुक्त करने का फैसला किया गया।

शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा, ‘हमने न्यायमूर्ति बदर दुर्रेज अहमद को नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। इस फैसले को अगली आम सभा (एजीएम) में मंजूरी दी जाएगी।’ यह भी पता चला है कि सौरभ चड्ढा को डीडीसीए का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें