फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स से निपटना डेयरडेविल्स के लिए चुनौती

Wed, 11 May 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स बृहस्पतिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में जीत की राह पर लौटने को बेताब है। लेकिन सनराइजर्स से निपटना उनके लिए चुनौती होगी क्योंकि वार्नर एंड कंपनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है।
विज्ञापन


10 मैचों में सात जीत से 14 अंक लेकर हैदराबाद की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। ऐसे में वे दिल्ली को हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

हैदराबाद के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस सत्र में एक ईकाई के रूप में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कप्तान डेविड वार्नर अकेले दम पर कई बार अपनी टीम को जिता चुके हैं। ओपनर शिखर धवन भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। धवन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ 27 गेंदों में 33 रन बनाए थे।
विज्ञापन


हैदराबाद ने वह मैच चार रन से जीता, जिसमें एडम जाम्पा ने 19 रन देकर छह विकेट झटके। केन विलियम्सन और मोइजेस हेनरिक्स भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान और बरिंदर सरां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के पास है द्रविड़ और जहीर का संतुलन

दूसरी ओर राहुल द्रविड़ के निगरानी और जहीर खान की अगुवाई में खेल रही दिल्ली की टीम नौ मैचों में 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

ऐसे में दिल्ली भी यह मैच जीतकर नॉकआउट की होड़ में बने रहना चाहेगी। क्विंटन डी कॉक, संजू सैमसन, करुण नायर और ऋषभ पंत दिल्ली की बल्लेबाजी की कमान संभाले हुए हैं। गेंदबाजी में दिल्ली को जहीर से शुरुआती सफलता की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें