फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RR Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, अभिषेक और केएल राहुल के अर्धशतक

Sun, 17 May 2026 11:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 197 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:39 PM, 17-May-2026

दिल्ली ने राजस्थान को हराया

मिचेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिर में आशुतोष शर्मा ने उपयोगी पारी खेली। वह पांच गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि दसुन शनाका ने एक सफलता अपने नाम की।

11:15 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जायसवाल के हाथों स्टब्स के कैच कराया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अक्षर का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।

11:06 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका केएल राहुल के रूप में शनाका ने दिया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को बोल्ड किया। वह 42 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।

विज्ञापन
10:49 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों साहिल परख को कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब केएल राहुल का साथ देने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। केएल अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

10:37 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: अभिषेक 51 रन बनाकर आउट

अभिषेक पोरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें बृजेश शर्मा ने फरेरा के हाथों कैच कराया। अब केएल राहुल का साथ देने साहिल परख आए हैं।

विज्ञापन
10:35 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: अभिषेक का अर्धशतक

अभिषेक पोरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

10:14 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: शुरुआती छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 72/0

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 38 और केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

10:11 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: पोरेल-राहुल की साझेदारी

अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राजस्थान को पहले विकेट की तलाश है।

09:40 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:26 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 194 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट झटके।

09:04 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका

राजस्थान को छठा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने शुभम दुबे को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब दसुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 174 रन है।

08:52 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: स्टार्क ने एक ओवर में झटके तीन विकेट

राजस्थान की पारी का 15वां ओवर उनके लिए नुकसानदायी रहा है। मिचेल स्टार्क ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने पहले रियान पराग को पवेलियन भेजा। इसके बाद डोनोवन फरेरा (0) और रवि सिंह (4) का शिकार किया। अब जुरेल का साथ देने शुभम दुबे आए हैं।

08:47 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: रियान अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए

रियान पराग 51 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। 

08:44 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: रियान पराग का अर्धशतक

रियान पराग ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। जुरेल भी फिफ्टी के करीब हैं। वह 44 रन बना चुके हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 160 रन है।

08:12 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: वैभव अर्धशतक से चूके

वैभव अर्धशतक से चूक गए। वह 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। माधव तिवारी को सफलता मिली। अब जुरेल का साथ देने कप्तान रियान पराग आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 92 रन है।

07:44 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका एनगिडी ने दिया। उन्होंने मिचेल स्टार्क के हाथों यशस्वी को कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।

07:31 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।

07:02 PM, 17-May-2026

DC vs RR Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि आज त्रिपुराणा विजय उनके लिए डेब्यू करेंगे। वहीं, राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा कि रवींद्र जडेजा आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रवि सिंह को मौका मिला है।

06:10 PM, 17-May-2026

DC vs RR Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, अभिषेक और केएल राहुल के अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, DC vs RR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 62वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान की नजरें जीत के साथ शीर्ष-चार में एंट्री पर होंगी। वहीं, दिल्ली प्लेऑफ के लिए जोर लगाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें