फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: RR के खिलाफ दिल्ली ने इस खिलाड़ी को दिया डेब्यू का मौका, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Wed, 14 Oct 2020 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स का टीम इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने पिछले हफ्ते शारजाह में रॉयल्स को 46 रन से हराया था। स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली रॉयल्स की टीम उससे सबक लेकर इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेन कैसी है?

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अय्यर ने हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को टीम में शामिल किया है। तुषार का यह डेब्यू मुकाबला है। दिल्ली को अपने पिछले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को उस हार को भुलाकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं और कागिसो रबाडा की अगुवाई में उसकी गेंदबाजी भी मजबूत है। 

प्लेइंग XI :
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे

 
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

इस मुकाबले में राजस्थान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। स्टोक्स राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है वहीं टीम शीर्ष क्रम की असफलता से भी पार पाना चाहेगी। कप्तान स्मिथ और संजू सैमसन ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद उनका बल्ला मौन हो गया है। स्मिथ को उम्मीद रहेगी कि स्टोक्स उनकी तरफ से ऐसी ही भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी विभाग में जोफरा आर्चर के अलावा स्पिनर तेवतिया और श्रेयस गोपाल है।

प्लेइंग XI :
राजस्थान : बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें