फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: कोहली दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, आरसीबी के विरुद्ध DC का तीसरा न्यूनतम स्कोर

Mon, 27 Apr 2026 10:30 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस मैच में दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। वहीं, विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। कोहली आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आरसीबी ने दिल्ली को नौ विकेट से हराया है। दिल्ली की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही और टीम महज 75 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

खराब रही दिल्ली की बल्लेबाजी
सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मे तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। इस टीम के खिलाफ न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है। राजस्थान ने 2009 में 58 और 2023 में 59 रन बनाए थे। 

तीन टीमों के खिलाफ विराट ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 1172 रन बनाए हैं जो इस टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। कोहली तीन टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 1174 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित शर्मा ने 1161 रन बनाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 1134 रन बनाए हैं। 

आईपीएल में गेंद के लिहाज से दूसरा सबसे तेज सफल
आरसीबी ने महज 81 गेंदों पर दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य हासिल किया। ये आईपीएल में गेंद शेष रहने के लिहाज से दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले 2008 में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ 68 रनों का लक्ष्य 87 गेंद शेष रहते हासिल किया था। वहीं, कोच्चि ने 2021 में राजस्थान के खिलाफ 98 रनों का लक्ष्य 76 गेंदें शेष रहते प्राप्त किया था।
विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ 21वीं जीत
आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ 35 मैचों में 21वीं जीत दर्ज की है। आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सातवीं सबसे ज्यादा जीत है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ 36 मैचों में 25 मैच जीते हैं जो आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत है। आरसीबी के अलावा पांच अन्य टीमों ने भी अलग-अलग टीमों के खिलाफ 21-21 मैच जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें