शिखर धवन
- फोटो : PTI
आईपीएल के 13वें सीजन में धवन ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 465 रन बना लिए हैं। बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल, हाशिम अमला, और शेन वॉट्सन ने किया है।