फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Vs KKR: दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल का बड़ा कारनामा, IPL में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Fri, 08 May 2026 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल केकेआर के खिलाफ भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने आईपीएल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो इस लीग में कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है। केएल राहुल आईपीएल में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की ओर से खेलते हुए एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली के लिए पूरे किए एक हजार रन
राहुल ने केकेआर के खिलाफ 14 गेंदों में खेली 23 रनों की अपनी इस पारी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए एक हजार रन भी पूरे किए। इससे पहले, उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 2,548 रन बनाए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए राहुल ने 1,410 रन बनाए हैं। राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। राहुल ने यह उपलब्धि सिर्फ अपनी 23वीं पारी में हासिल की है। उन्होंने इस मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 35 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पाथुम निसांका ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाने के बाद कार्तिक त्यागी का शिकार बने। वहीं, नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज आठ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

दिल्ली ने दिया 143 रनों का लक्ष्य
समीर रिजवी को सुनील नरेन ने 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा, तो ट्रिस्टन स्टब्स दो रन ही बना सके। पाथुम निसांका 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 143 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लिए जबकि वैभव, सुनील और ग्रीन को एक-एक सफलता मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। करुण नायर की जगह विपराज निगम को मौका दिया गया है, जबकि टी नटराजन के स्थान पर मुकेश कुमार को मौका दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें