फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली को मिली राहत, मैच के लिए फिट हुए लुंगी एनगिडी

Mon, 04 May 2026 08:36 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी इस मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं।
विज्ञापन
लुंगी एनगिडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने सोमवार को कहा कि लुंगी एनगिडी 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में लगी सिर की चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कैच लेने की कोशिश में सिर के बल गिरने के बाद एनगिडी को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज दो मैच नहीं खेल पाया था।
विज्ञापन

मुनाफ बोले- एनडिगी की वापसी से मिलेगी मजबूती 
मुनाफ ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, 'सभी खिलाड़ी फिट हैं। लुंगी भी फिट हैं। उन्होंने दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि (सिर में चोट पर) छह दिन के आराम का नियम लागू होता है।' एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। मिचेल स्टार्क भी टीम में शामिल हो गए हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स 264 रनों का बचाव करने में नाकाम रही। पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर जीत दर्ज की थी।

'स्टार्क की मौजूदगी से पड़ेगा फर्क'
मुनाफ ने कहा कि स्टार्क की मौजूदगी से निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा। मुनाफ ने कहा, पावरप्ले में विकेट लेने वाला गेंदबाज होने से पूरा परिदृश्य बदल जाता है। पावरप्ले में विकेट नहीं गिरने पर टीमें 220-230 रन तक बना लेती हैं। जब मुख्य गेंदबाज क्रीज पर होता है और पावरप्ले में कुछ विकेट लेता है, तो इससे बहुत फर्क पड़ता है। हम साझेदारी में गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब यह कमी दूर हो गई है।
विज्ञापन

मिलर को जगह नहीं मिलने पर क्या बोले मुनाफ?
पिछले मैच में डेविड मिलर के प्लेइंग-11 से बाहर रहने पर मुनाफ ने कहा, मैदान पर उतरने वाली टीम में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। साहिल चोटिल थे, इसलिए हमें एक सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी और हमने पथुम को एक और मौका देने का सोचा। हमें दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खिलाना था। इसलिए पथुम और मिलर में से सिर्फ एक ही खेल सकता था। हमने पथुम को चुना क्योंकि टीम को सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें