फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Vs CSK: 'धोनी के बारे में जानकारी देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर', माही पर बोले सीएसके के गेंदबाजी कोच

Mon, 04 May 2026 10:28 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। मंगलवार को सीएसके का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने सोमवार को कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच के लिए टीम के साथ नहीं आए हैं, लेकिन उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। इस सत्र का आधे से अधिक हिस्सा बीत चुका है और सीएसके अपना 10वां मैच खेलने जा रही है। 
विज्ञापन


अच्छा नहीं रहा है सीएसके का प्रदर्शन 
सीएसके टीम का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से हर सत्र में 44 वर्षीय इस महान भारतीय खिलाड़ी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। सिमंस मंगलवार को खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत के लिए पहुंचे, तो पहला सवाल धोनी के बारे में ही पूछा गया। धोनी पिछले कुछ दिनों से नेट सत्र में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।

सिमंस ने कहा, धोनी को लेकर अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वह इस समय हमारे साथ दिल्ली में नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह कब खेलने के लिए तैयार होंगे, यह उन्हें खुद बेहतर पता है।
विज्ञापन


सिमंस ने कंबोज को सराहा
गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए सिमंस ने अंशुल कंबोज की जमकर सराहना की। कंबोज ने खेल के हर चरण में प्रभावित किया है और 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। गेंदबाजी कोच ने कहा, उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी की बारीकियों को प्रभावी बनाया है। वह विकेट लेने के साथ-साथ रन गति पर भी नियंत्रण रखने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें