फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत जदरान की हैट्रिक ने दिलाई अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक जीत

Wed, 28 Feb 2018 12:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दौलत जादरान - फोटो : File
विज्ञापन
दौलत जदरान की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर के पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 29 रन से मात दी। बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम लागू हुआ और वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 140 रन का लक्ष्य मिला। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम महज 26.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन


जदरान ने अपने 5वें ओवर में शिमरोन हेटमेयर, रोवमैन पावेल और कार्लोस ब्रेथवेट को अपना शिकार बनाया। उन्होंने इस मैच में 7 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज की ओर से एविन लुईस ने 36 और मर्लोन सैमुअल्स ने 34 रन बनाए।

वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 25.4 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन था। लेकिन इसके बाद हुई बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। बारिश खत्म होने के बाद मैच को 35 ओवर का कर दिया गया और अफगानिस्तान ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। गुलबदिन नैब (48) और समीउल्लाह शेनवारी (नाबाद 42) ने बाकी बचे 9.2 ओवरों में 81 रन जोड़े। डकवर्थ लुईस की लागू होने के कारण वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 140 रन का लक्ष्य मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें