फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20I Rankings: इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने टी-20 रैंकिंग में बनाया इतिहास, हासिल की सबसे ज्यादा रेटिंग, बने नंबर वन

Wed, 02 Dec 2020 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लाकर इतिहास रच दिया। रेटिंग में मलान के 915 प्वाइंट्स हैं। इसके साथ ही वह टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर हैं। बता दें कि मलान 900 से ज्यादा रेटिंग लाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 
मलान के बाद दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, लेकिन इन दोनों के बीच 44 प्वॉइंट्स का अंतर है। टी-20 फॉर्मेट में मलान से पहले साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच ने 900 रेटिंग प्वॉइंट हासिल किए थे। मलान सितंबर में बाबर आजम को हटाकर टी-20 क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज बने थे। 

बता दें कि 33 वर्षीय मलान की बदौलत इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर टी-20 सीरीज अपने नाम की। इंग्लैंड की इस जीत में मलान ने अहम भूमिका निभाई। तीनों मैचों में मलान ने कुल मिलाकर 173 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, तीसरे मैच में वह शतक से चूके गए और 99 रन पर आउट हो गए। शानदार पारी खेलने के लिए मलान को मैन ऑफ स सीरीज चुना गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें