फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Warner Retirement: अगले साल टेस्ट से संन्यास लेंगे वॉर्नर, कहा- फिलहाल मेहनत करने और रन बनाने पर जोर

Wed, 26 Jul 2023 10:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू शृंखला के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे। वह आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार से ओवल पर शुरू हो रहे एशेज शृंखला के आखिरी टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया, लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान ऐसी खबरें सुनी हैं कि पांचवां एशेज टेस्ट वॉर्नर के कॅरिअर का आखिरी होगा। वॉर्नर ने कहा, ‘मैं कोई घोषणा करने नहीं जा रहा हूं। पाकिस्तान सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा।' 36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू शृंखला के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे। वह आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना चाहते हैं। वॉन ने स्टीव स्मिथ के संन्यास की संभावना भी जताई जिस पर वॉर्नर ने कहा, ‘यह मजाक है। मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें