ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर मानते हैं कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ समान रूप से अपनी टीमों का मनोबल बढ़ाते हैं, लेकिन दोनों का बल्लेबाजी का जज्बा और जुनून एक-दूसरे से अलग है। उन्होंने कहा, ‘विराट का रन जुटाने का जुनून और जज्बा स्टीव की तुलना में अलग है। कोहली विपक्षी टीम को कमजोर करने के लिए रन जुटाते हैं, जबकि स्मिथ अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं। स्टीव क्रीज पर गेंद को हिट करने के लिए जाते हैं, वह ऐसे ही चीजों को देखते हैं। वह क्रीज पर जमकर गेंदों को हिट करना चाहते हैं, वह आउट नहीं होना चाहते। वह इनका आनंद लेते हैं।