इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल के करीब पहुंचने के लिए हैदराबाद और दिल्ली की टीम आमने-सामने होगी।
दोनों टीमों में जो जीतेगा वो दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई से भिड़ेगा। दोनों ही टीमें अपने मुख्य खिलाड़ी के बगैर खेलने उतरेंगी।
हैदराबाद की टीम जहां अपने दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जोनी बेयरस्टो की कमी को महसूस करेंगे वहीं दिल्ली को भी अपने तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाड़ा की कमी खलेगी।
विशाखापत्तनम में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत लगाएंगी और जीत कर टूर्नामेंट के फाइनल के करीब पहुंचना चाहेंगी।
हालांकि मैच से पहले ही हैदराबाद की टीम को वॉर्नर का साथ मिला है जो जरुर उनकी टीम का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा।
ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ऑरेंज आर्मी (हैदराबाद) को शुभकामनाएं दी हैं।