दिग्गजों के बावजूद अपने कप्तान डेविड वॉर्नर के भरोसे सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम टिकी है।
सोमवार को हुए रोचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल आईपीएल में जीत का स्वाद चख ही लिया। हालांकि पिछले दो मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी।
हैदराबाद ही इस शानदार जीत में कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली। इस पारी ने उनकी टीम को जीत दिलाई।
हालांकि मुकाबले में उनकी टीम के तेज गेंदबाज बरिंदर सरां के तीन विकेट भी अहम रहे। लेकिन जीत की भूमिका वॉर्नर के सिर ही
सजी।
वॉर्नर ने 4 छक्के और 7 चौके जड़कर 59 गेंदों में 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी टीम में शिखर धवन, इयोन मोर्गन और
नमन ओझा जैसे बल्लेबाज भी हैं लेकिन टीम वॉर्नर के भरोसे ही है। इन दिग्गजों का अभी टूर्नामेंट में खुद को साबित करना बाकी है।
वॉर्नर का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। सोमवार को हुए मुकाबले को जोड़कर पिछले 10 आईपीएल मैचौ में उनके बल्ले से 5
फिफ्टी निकली है। उनका बल्लेबाजी औसत 42 का रहा है। इसे टी-20 क्रिकेट में अच्छा औसत कह सकते है।
इस मुकाबले में नाबाद पारी खेलकर वॉर्नर (3089 रन) ने टी-20 में एक अन्य कीर्तिमान स्थापित कर लिया। वह रॉयल चैलेंजर्स
बंगलुरू के बल्लेबाज क्रिस गेल (4747 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
हालांकि सनराइजर्स को टूर्नामेंट में अभी नंबर वन आने के लिए काफी मशक्कत की जरूरत है। वह प्वाइंट टेबल में तीन मैचों में से एक
जीत के साथ छठवें पायदान पर हैं।
वहीं, सुरेश रैना की टीम गुजरात लायंस तीनों मैचों में जीत के साथ शीर्ष पर है। दूसरे और तीसरे पायदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स
और दिल्ली डेविल्स का नंबर है। आखिरी पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है।