फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: यह खास कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने वॉर्नर, सबको पीछे छोड़ा

Thu, 18 May 2017 02:39 AM IST
amarujala.com, Written by : श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
डेविड वार्नर - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। गेंद और बल्ले से तो रोचक जंग हो ही रही है, साथ ही बल्लेबाजों और गेदबाजों के नाम नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिससे बाकी खिलाड़ी बेहद दूर हैं। जी हां, आईपीएल करियर में 4000 से अधिक रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी के तौर पर वॉर्नर ने रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर के नाम 114 मैचों में ही 4014 रन जुड़ चुके हैं। उन्होंने 114 मैचों में 16 बार नॉट ऑउट रहते हुए 126 के सर्वाधिक स्कोर के साथ ये रिकॉर्ड बनाया। उनके नाम 3 शतकों के साथ ही 36 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वॉर्नर से पहले जिन भी खिलाड़ियों ने आईपीएल करियर में 4000 रन बनाए हैं, वो सभी भारतीय हैं। पर वॉर्नर इस मामले में सभी खिलाड़ियों आगे हैं। वॉर्नर ने महज 114 मैचों में ये आंकड़ा छुआ है, तो कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर को 4000 रन बनाने के लिए 141 मैचों में खेलना पड़ा था। वहीं, रोहित शर्मा को भी 145 से अधिक मैचों में खेलने के बाद ये उपलब्धि हासिल हुई थी।

वॉर्नर से पहले 4 भारतीय पूरे कर चुके हैं 4000 रनों का आंकड़ा

डेविड वॉर्नर से पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं। सुरेश रैना मौजूदा समय में सर्वाधिक आईपीएल रनों के मामले में नंबर एक पर हैं। रैना ने 161 मैचों की 157 पारियों में 24 बार नाबाद रहते हुए 4540 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 149 मैचों में 4418 रन बनाए हैं। कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पिछले साल ही 4000 रनों के आंकड़े को छू लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें