ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के 32वें मैच में ये आंकड़ा छुआ। उन्होंने 61 गेंदों में छह चौके की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
सचिन ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में यह कीर्तिमान बनाया था। वॉर्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लॉर्ड्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
4 of 5
डेविड
- फोटो : social Media
बता दें कि मैथ्यू हेडेन 659 (2007) और रिकी पोंटिंग 539 (2007) के बाद डेविड वॉर्नर तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 500* (2019) से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है।
डेविड वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है।