ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और श्रीलंका के विश्व कप विजेता कोच डेव वॉटमोर को नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार को आगामी सत्र के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। वॉटमोर पहले भारत की प्रथम श्रेणी टीम बड़ौदा का कोच पद संभालने वाले थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राज्यों से कहा कि वे किसी वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक) को अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल करने से बचें। इसलिए बड़ौदा ने वॉटमोर की सेवाएं नहीं लेने का फैसला किया।