फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यह काम करेंगे डेरेन लेहमन, बॉल टेंपरिंग मामले में मजबूरन छोड़ना पड़ा था AUS कोच पद

Wed, 09 May 2018 10:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग केस के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए डेरेन लेहमन अब एक नई जिम्मेदारी में नजर आएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को जानकारी दी कि अब लेहमन राष्ट्रीय परफॉर्मेंस कार्यक्रम के तहत युवा प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। 

विज्ञापन


इस नई भूमिका में लेहमन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय परफॉर्मेंस कार्यक्रम के मुख्य कोच ट्राय कूली के अंतर्गत काम करेंगे। लेहमन को 2019 तक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था, लेकिन मार्च में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग केस के सामने आते ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

बॉल टेंपरिंग में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के फंसने के बाद से लगातार कोच डेरेन लेहमन की आलोचना हो रही थी। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। सीए के अनुसार लेहमन अक्टूबर तक अपने नए पद पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें