फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज का रमेश पोवार पर पलटवार, बोलीं- आज मेरी देशभक्ति पर शक किया जा रहा

Thu, 29 Nov 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

मिताली राज का रमेश पोवार पर पलटवार, बोलीं- आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा
विज्ञापन
1 of 5
टी-20 विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम को लेकर संन्यास की धमकियों, नखरों और टीम में अव्यवस्था फैलाने के कोच रमेश पोवार के आरोपों पर जवाब देते हुए सीनियर क्रिकेटर मिताली राज ने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे खराब दिन है।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिताली ने पहले पोवार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बर्बाद करना चाहते थे जबकि कोच ने टी-20 विश्व कप पर अपनी रिपोर्ट में टूर्नामेंट के दौरान उनके रवैये पर सवाल उठाए। भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया और उसी मैच में मिताली को बाहर किए जाने पर विवाद उठा था।
विज्ञापन

3 of 5
मिताली ने पोवार के आरोपों पर अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'मैं इन आरोपों से बहुत दुखी और आहत हूं। खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिये 20 साल खेलने के दौरान मेरी मेहनत, पसीना सब बेकार गया।'

उसने कहा, 'आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है, मेरे हुनर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुझ पर कीचड़ उछाला जा रहा है। यह मेरे जीवन का सबसे खराब दिन है। ईश्वर मुझे शक्ति दे।'
 

 

4 of 5
मिताली और कोच के बीच के इस विवाद ने भारतीय महिला क्रिकेट को झकझोर दिया है। मिताली ने पहले पोवार को प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर पक्षपात का आरोप लगाया। उसने कहा कि डायना ने उनके खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग किया जबकि पोवार ने उन्हें अपमानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरी ओर पोवार ने अपनी दस पन्ने की रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी है। इनमें से पांच पन्नों में मिताली के बारे में लिखते हुए उन्होंने कहा कि उसने पारी की शुरूआत करने का मौका नहीं दिए जाने पर दौरा बीच में छोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह टीम के लिए नहीं बल्कि निजी रिकार्ड के लिए खेलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें