क्या है मामला ?
भारत से पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सैमी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था "पाकिस्तान को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।" इसके बाद सैमी ने 15 अगस्त को भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन इस बार उनके हाथ में भारत का झंडा नहीं था। यह फोटो वेस्टइंडीज के टी20 विश्व कप जीतने के बाद की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वह जगह जहां मैने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।"
भारतीय फैंस को सैमी की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और कई लोगों ने यह सवाल किया कि वो दोहरा रवैया क्यों अपना रहे हैं। वो पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं, लेकिन भारत का झंडा उनके हाथ में नहीं है।
एक यूजर से पूछा "भारत का झंडा कहां है, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आप गर्व के साथ पाकिस्तान का झंडा लिए हुए थे।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो नाइंसाफी है भाई, हमारे साथ, हमें दुःख है आप से पाकिस्तान के लिए कुछ और भारत के लिए कुछ।
ट्विटर यूजर ने लिखा, यह आदमी बस सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता है... यह उसी तरह का है जैसे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था।