डेरेन सैमी को बनाया तीनों प्रारूपों का मुख्य कोच
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को सभी प्रारूपों में पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट के क्रिकेट निदेशक माइल्स बासकोम्बे ने सेंट विंसेंट में बोर्ड के त्रैमासिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।
सीमित ओवरों की टीम की संभाल रहे जिम्मेदारी
सैमी 2023 से सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के मुख्य कोच हैं। वह वेस्टइंडीज के लिए दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, किसी भी क्षमता में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। मैं टेस्ट टीम की मदद करने की चुनौती के लिए तैयार हैं।