फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स का एंथम ‘धुंआंधार दिल्ली’ जारी

Tue, 12 Apr 2016 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2016 के सीजन 9 का आधिकारिक एंथम(गान) ‘धुआंधार दिल्ली’ जारी हो गया।
विज्ञापन


इसे अक्षय के. सक्सेना ने लिखा और इसकी संगीत रचना राजीव भल्ला की है। इसे जाने माने गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।
 
दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, "यह नया गीत नई दिख रही दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के जज्बे को दर्शाता है। यह दिल्ली के बाशिंदों और खासतौर पर उसके नौजवानों के हर हाल में डटे रहने के जज्बे को दर्शाता है। हमारे मुरीद हर हाल में हमारे साथ रहे हैं और इस नई प्रस्तुति के जरिए हम उन्हें सलाम करते हैं।"
विज्ञापन


इसके गायक सुखविंदर ने कहा, "यह नया गीत गजब की उर्जा से सराबोर है। मैं इस गीत के बोल मुझे झूमने पर मजबूर कर देते हैं।"

इस गीत के लेखक अक्षय सक्सेना ने कहा, "मुझे दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों के बल्ले से निकलने वाले चौकों -छक्कों के साथ उसके गेंदबाजों द्वारा विकेट चटकाने पर मैदान में हर ओर आने वाली ‘धुआंधार दिल्ली’ की आवाज का बेसब्री से इंतजार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें