फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: पूर्व क्रिकेटर की रोहित-राहुल को चेतावनी, एशिया कप की तरह विश्व कप में भी फ्लॉप हो सकता है भारत

Wed, 14 Sep 2022 10:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा है कि अगर लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की फॉर्म नहीं बदली तो एशिया कप की तरह टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम फ्लॉप हो सकती है। 
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में जुट गई है। चयनकर्ताओं ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान भी कर दिया है। एशिया कप में खेलने वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते एशिया कप में नहीं खेले थे। इन दोनों की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा चोट की वजह से लंब समय के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। इसके अलावा टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


भारत की बल्लेबाजी एशिया कप में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का कहना है कि भारत की सलामी जोड़ी को बेहतर खेल दिखाना होगा। ऐसा नहीं होने पर टी20 विश्व कप में भी भारत का वही हाल होगा, जो एशिया कप में हुआ था। 

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं। केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का बड़ी पारियां खेलना जरूरी है। अन्यथा, भारत का प्रदर्शन वैसा ही रहेगा, जैसा एशिया कप में रहा था। भारतीय टीम में उमरान मलिक को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा जा सकता था, क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों को लगातार उन गेंदबाजों का सामना करना होगा, जो तेज गति से गेंदबाजी करते हैं।” 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एशिया कप में सुपर चार से बाहर हो गया था भारत
एशिया कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान पर शानदार जीत के साथ की थी। इसके बाद हॉन्गकॉन्ग को भी हराया, लेकिन सुपर चार में पहुंचने के बाद भारत की लय बिगड़ गई। सुपर चार के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया और दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने भी भारत को मात दी। लगातार दो मैच हारकर भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। तीसरे मैच में जरूर विराट कोहली ने शतक लगाया और भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें