फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: विराट को प्रपोज...अर्जुन के साथ लंच डेट पर गई बल्लेबाज ने छोड़ा यूपी वॉरियर्स का साथ, इस टीम से जुड़ीं

Wed, 30 Oct 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

33 वर्षीय महिला खिलाड़ी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें अर्जुन तेंदुलकर के साथ लंच डेट पर भी देखा जा चुका है।
विज्ञापन
डेनियल व्याट - फोटो : danniwyatt28
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल व्याट अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का दामन थाम लिया है। अब वह महिला प्रीमियर लीग 2025 में इस टीम के लिए खेलती नजर आएंगी। आरसीबी ने उन्हें यूपी वॉरियर्स से ट्रेड किया है। बता दें कि, 33 वर्षीय महिला खिलाड़ी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें अर्जुन तेंदुलकर के साथ लंच डेट पर भी देखा जा चुका है।
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल का बयान
महिला प्रीमियर लीग की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, "इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज डेनियल व्याट आगामी महिला प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने को तैयार हैं क्योंकि यूपी वॉरियर्स ने उन्हें ट्रेड किया है। यूपी वॉरियर्स ने व्याट को 30 लाख रुपये में खरीदा था और वह इसी फीस पर आरसीबी से जुड़ेंगी।" 
विज्ञापन

मंधाना ने खुशी जताई
व्याट इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, 112 वनडे और 167 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। आरसीबी की कप्तान ने व्याट का स्वागत किया। उन्होंने कहा- "डेनियल एक गेम चेंजर और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी स्किल और प्रतिस्पर्धी भावना हमारी टीम के विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। हम उनका आरसीबी में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और टीम में उनके द्वारा लाई जाने वाली ऊर्जा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें