फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मैदान पर 2 साल बाद लौटेगी 'स्टेन गन'

Sat, 15 Sep 2018 05:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अफ्रीकी तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। 'स्टेन गन' के नाम से मशहूर इस गेंदबाज को 30 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को 16 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्टेन का नाम आने से फैंस में उत्साह का माहौल है। 35 वर्षीय स्टेन हाल के दिनों में चोटों से जूझ रहे थे और अक्टूबर 2016 के बाद से वनडे मैच नहीं खेले थे। 
हाल में उन्होंने सफेद गेंद से खेलने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह अपने वनडे करियर का अंत इंग्लैंड में 2019 क्रिकेट विश्व कप में खेलकर समाप्त करना चाहते हैं। फाफ डु प्लेसिस को दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है लेकिन यह उनके फिटनेस आंकलन के बाद होगा।
विज्ञापन


डेल स्टेन अगस्त में श्रीलंका में कंधे में चोट लगी थी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटकर उन्होंने कहा था कि वह जल्दबाजी करने के बजाय जिम्बाब्वे श्रृंखला में नहीं खेलना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें