फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025: 'इस तरह के लोगों से बचकर रहें', सुनील गावस्कर ने दी महिला विश्व विजेताओं को नसीहत, जानिए मामला

Mon, 10 Nov 2025 08:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने महिला खिलाड़ियों को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों से सावधान रहें जो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए आपके कंधों पर चढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम-सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक विश्व कप जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया है। लेकिन इस खुशी के बीच भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने महिला खिलाड़ियों को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों से सावधान रहें जो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए आपके कंधों पर चढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

गावस्कर की चेतावनी
गावस्कर ने अपने मिडडे के लिए कॉलम में लिखा, 'कृपया अगर कुछ वादे पूरे न हों तो निराश मत होना। भारत में कई विज्ञापनदाता, ब्रांड और व्यक्ति ऐसे हैं जो विजेताओं की सफलता का फायदा उठाकर अपने लिए मुफ्त प्रचार करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि विश्व कप जीत के बाद आने वाले विज्ञापन, बधाई संदेश और होर्डिंग्स में से कई सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं असल में उनका खिलाड़ियों से कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं होता। गावस्कर ने आगे लिखा, 'जब तक वे आपके असली स्पॉन्सर नहीं हैं, तब तक समझ लीजिए कि वे सिर्फ अपने प्रचार के लिए आपकी जीत का उपयोग कर रहे हैं।'

1983 की यादें
गावस्कर ने अपने अनुभव से उदाहरण देते हुए कहा कि 1983 विश्व कप विजेता टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उस समय भी कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन ज्यादातर पूरे नहीं हुए। उन्होंने लिखा, '1983 की टीम से भी कई वादे किए गए थे। मीडिया में खूब सुर्खियां बनीं, लेकिन लगभग सभी वादे अधूरे रह गए। मीडिया की गलती नहीं थी, वे भी इन झूठे वादों को सच मान बैठे।'
विज्ञापन

प्रशंसकों का प्यार ही असली इनाम
गावस्कर ने महिला खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि भले ही कुछ लोग उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश करें, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का सच्चा प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा, 'इसलिए बेटियों, परेशान मत होना। जैसे 1983 की टीम के लिए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का प्यार सबसे बड़ा इनाम है, वैसा ही प्यार आपको भी हमेशा मिलेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें