फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025: अमोल मजूमदार बोले- 'सात घंटे बिना शोर' वाला भाषण दिल से निकला, किसी फिल्म से प्रेरित नहीं था

Sat, 08 Nov 2025 09:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में मजूमदार ने अपने वायरल भाषण के बारे में कहा कि यह किसी फिल्मी सीन से प्रेरित नहीं था, बल्कि दिल से निकले शब्द थे। उनके इस भाषण की तुलना लोगों ने शाहरुख खान के फिल्म चक दे इंडिया में दिए '70 मिनट' वाले भाषण से की थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी-अमोल मजूमदार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व कप जिताने वाले मुख्य कोच और पूर्व घरेलू क्रिकेटर अमोल मजूमदार ने खुलासा किया है कि उनका प्रसिद्ध 'सात घंटे बिना शोर' वाला भाषण पूरी तरह से दिल से निकला था। बता दें कि, भारतीय महिला टीम ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से फाइनल में जीत हासिल कर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

किसी फिल्म से प्रेरित नहीं था भाषण
बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में मजूमदार ने अपने वायरल भाषण के बारे में कहा कि यह किसी फिल्मी सीन से प्रेरित नहीं था, बल्कि दिल से निकले शब्द थे। उनके इस भाषण की तुलना लोगों ने शाहरुख खान के फिल्म चक दे इंडिया में दिए '70 मिनट' वाले भाषण से की थी। अपने भाषण में मजूमदार ने कहा था, 'सात घंटे के लिए हम सारी आवाजें बंद कर देंगे। सात घंटे हम अपना खुद का बुलबुला बनाएंगे। सात घंटे सिर्फ हम और हमारी कहानी। कोई बाहरी कहानी नहीं, हम अपनी कहानी खुद लिखेंगे। चलो इतिहास रचते हैं।'

मजूमदार ने बताया कि वह ड्रामा में यकीन नहीं रखते और जो भी कहा, दिल से कहा। उन्होंने कहा, 'मैं ड्रामेबाजी में यकीन नहीं करता। जो भी कहता हूं, दिल से कहता हूं। फाइनल से पहले के सभी मैचों में मुझे पता होता था कि हडल (टीम मीटिंग) में क्या कहना है, लेकिन फाइनल में यह भाषण अपने आप आ गया। उस पल जो महसूस हुआ, वही बोल दिया।'
विज्ञापन

खिताबी जीत पर भी की बात
विश्व कप जीत पर बोलते हुए मजूमदार ने कहा कि खिताब जीतना एक सपना था, लेकिन यह सफर यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने आगे कहा, 'विश्व कप जीतना सपना था, लेकिन यह सपना यहीं खत्म नहीं होता। अब यह सफर जारी रहेगा। एक लक्ष्य पूरा हुआ है, अब नए लक्ष्य सामने हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें