टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) के रूप में तगड़ा झटका लगा। चेन्नई के ओपनर तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने धवन को कट एंड बोल्ड कर डगआउट का रास्ता दिखाया। धवन के आउट होने के कुछ ही देर के बाद लुंगी एन्गिडी ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीवत्स गोस्वामी को खुद की गेंद पर कैच लेकर आउट किया। वह मात्र 12 रन बनाकर डगआउट लौटे। दूसरे विकेट के लिए गोस्वामी और विलियमसन के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद पांचवें ओवरी की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने एसआरएच के कप्तान कप्तान केन विलियमसन को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने शाकिब अल हसन (12) को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराया।
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवा झटका दिया। उन्होंने खुद की गेंद पर मनीष पांडे (8) का कैच लेते हुए उनको चलता किया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ड्वेन ब्रावों ने अपनी ही गेंद पर कैच लेते हुए यूसुफ पठान (24 ) को डगआउट पहुंचाया। इसके बाद आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (7) रनआउट हो गए।
इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने टीमों में एक बदलाव किया था। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने सैम बिलिंग्स की जगह शन वॉटसन को शामिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीमों में कोई बदलाव नहीं किया था।
टीमेंः-
चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), फाफ डू प्लेसी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपर चाहर, लुंगी एनगिडी।
सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।