फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RR: जोस बटलर ने खेली 52 रन की पारी, बनाया खास रिकॉर्ड, गेल-राहुल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Wed, 12 Apr 2023 09:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बटलर आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार पूरे करने के मामले में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने 85 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। बटलर ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। 
विज्ञापन
क्रिस गेल, जोस बटलर और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही बटलर ने एक खास मुकाम भी हासिल किया। वह आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार पूरे करने के मामले में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने 85 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। बटलर ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 75 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 80 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। इसके बाद बटलर का नंबर आता है। वहीं, डेविड वॉर्नर और फाफ डुप्लेसिस इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों ने 94-94 पारियों में ऐसा किया था। आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार रन पूरे करने के मामले में टॉप-चार में केएल राहुल अकेले भारतीय हैं।

विज्ञापन

बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर 18 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन, ध्रुव जुरेल ने चार रन और एडम जाम्पा ने एक रन की पारी खेली। संजू सैमसन और जेसन होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। चेन्नई की ओर से आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोईन अली को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें