फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvRCB: विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, फिर जडेजा के रिएक्शन ने फैंस को चौंकाया

Sat, 05 May 2018 08:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। जडेजा ने चार ओवर में केवल 18 रन देकर तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जडेजा ने दिन का पहला शिकार आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (8) का किया।

विज्ञापन


जडेजा ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जडेजा ने जैसा रिएक्शन दिया, उसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। जडेजा के रिएक्शन कैमरा में कैद हो गए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

वीडियो में दिखा कि जडेजा ने जैसे ही विराट को बोल्ड किया तो वह खुद ही हैरान रह गए। वहीं विराट कोहली के चेहरे पर भी अजीब रिएक्शन देखने को मिले। आमतौर पर देखने को मिलता है कि बल्लेबाज को आउट करने के बाद गेंदबाज जश्न मनाने में व्यस्त हो जाता है। मगर जडेजा के साथ नहीं दिखा। वह थोड़े से चौंके हुए दिखे।
विज्ञापन


बहरहाल, स्पिनर्स की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान एसएस धोनी की शानदार फिनिशिंग के बूते मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 35वें मुकाबले में आरसीबी पर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। कोहली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 127 रन ही बना सकी। जवाब में सीएसके ने 2 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

जडेजा के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया

रविंद्र जडेजा




















और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें